एक्सप्लोरर

केरल विधानसभा चुनावः बीजेपी में शामिल हुए 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन

'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन बीजेपी में आज औपचारिक तौर पर शामिल हो गए. केरल में एक कार्यक्रम के दौरान श्रीधरन ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान मोदी सरकार के मंत्री आरके सिंह मौजूद रहे.

नई दिल्लीः मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए है. मोदी सरकार के मंत्री आरके सिंह की मौजूदगी में श्रीधरन पार्टी में शामिल हुए. बीजेपी में शामलि होने पर केरल बीजेपी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी. ट्वीट कर बीजेपी की ओर से कहा गया है, ''ई श्रीधरन ने आज ऑफिशियली पार्टी ज्वाइन कर लिया है. पार्टी में आपका स्वागत है. केरल के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है.''

बीजेपी में शामिल होने से पहले ई श्रीधरन ने कहा था कि उनका मुख्य लक्ष्य केरल में पार्टी को सत्ता में लाना है और पार्टी के जीतने पर वह मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए तैयार रहेंगे. उन्होंने कहा था कि यदि बीजेपी को इस साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत मिलती है तो उनका ध्यान बड़े स्तर पर आधारभूत संरचना का विकास करना और राज्य को कर्ज के जाल से निकालना होगा.

मेट्रो मैन श्रीधरन ने कहा था कि अगर पार्टी चाहेगी तो वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और पार्टी कहेगी तो मुख्यमंत्री का पद भी संभाल सकते हैं. 88 साल के श्रीधरन ने साफ कर दिया कि राज्यपाल पद संभालने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है.

राज्यपाल पद को लेकर उन्होंने कहा था कि यह पूरी तरह ''संवैधानिक पद है और इसके पास कोई शक्ति नहीं है'' और वह ऐसे पद पर रहकर राज्य के लिए कोई सकारात्मक योगदान नहीं दे पाएंगे. उन्होंने कहा, ''मेरा मुख्य मकसद बीजेपी को केरल की सत्ता में लाना है.''

श्रीधरन ने कहा, ''अगर बीजेपी केरल में चुनाव जीतती है तो तीन-चार ऐसे क्षेत्र होंगे जिस पर हम ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. इसमें बड़े स्तर पर आधारभूत संरचना का विकास और राज्य में उद्योगों को लाना शामिल है.''

Mumbai Bomb Scare: मुंकेश अंबानी के बंगले के पास खड़ी स्कॉर्पियो में मिला जिलेटिन, जांच में जुटी पुलिस 

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
शांति दूत बना पाकिस्तान अब बन सकता है ‘खलनायक’! ट्रंप के अब्राहम अकॉर्ड्स से फंस गए शहबाज
शांति दूत बना पाकिस्तान अब बन सकता है ‘खलनायक’! ट्रंप के अब्राहम अकॉर्ड्स से फंस गए शहबाज
बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? बोले- 'अगर BJP को हराना है तो...'
बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? बोले- 'अगर BJP को हराना है तो...'
'कितने गंदे कमेंट, वो...' किस पर भड़की श्रेयस अय्यर की बहन? IPL में बनाए वीडियो पर भी दी सफाई
'कितने गंदे कमेंट, वो...' किस पर भड़की श्रेयस अय्यर की बहन? IPL में बनाए वीडियो पर भी दी सफाई
4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन
4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन
मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर आया निर्मला का बयान, जानें क्यों बोलीं 3F पर करें फोकस
मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर आया निर्मला का बयान, जानें आगे क्या होगा
दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों की कमान संभाल रहीं महिला डॉक्टर, जानें कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक
दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों की कमान संभाल रहीं महिला डॉक्टर, जानें कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक
इंसानी शरीर की सीमा पर पहुंची गर्मी!” WHO की पूर्व वैज्ञानिक की चेतावनी- हीटवेव अब बन सकती है जानलेवा
इंसानी शरीर की सीमा पर पहुंची गर्मी!” WHO की पूर्व वैज्ञानिक की चेतावनी- हीटवेव अब बन सकती है जानलेवा
रात के अंधेरे में चमकी ‘सीमा की लकीर’! आसमान से दिखा भारत-पाक बॉर्डर का हैरान कर देने वाला नजारा
रात के अंधेरे में चमकी ‘सीमा की लकीर’! आसमान से दिखा भारत-पाक बॉर्डर का हैरान कर देने वाला नजारा
Embed widget