×

एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: अमरावती में लॉकडाउन लागू, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएम उद्धव सख्त, लोगों की दी ये हिदायतें

अमरावती की जिला प्रभारी मंत्री ठाकुर ने रविवार को कोरोना वायरस के हालात की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में हालिया बढ़ोत्तरी को काबू करने के लिए अमरावती में हफ्ते भर का लॉकडाउन लगाना आवश्यक था.

अमरावती: महाराष्ट्र में फिर से बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच राज्य सरकार ने विदर्भ क्षेत्र के अमरावती जिले में 22 फरवरी को रात आठ बजे से एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया है. इसके अलावा सीएम उद्धव ठाकरे ने आज एलान किया कि राज्य में सोमवार से तमाम तरह की राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक बैठकों पर रोक रहेगी.

मंत्री यशोमति ठाकुर ने कहा कि अमरावती में ये लॉकडाउन एक मार्च को सुबह आठ बजे तक लागू रहेगा. एक अधिकारी ने कहा कि वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर अमरावती में लागू लॉकडाउन के अलावा अमरावती संभाग के अकोला, वाशिम, बुलढाणा और यवतमाल जिलों में भी कई तरह के प्रतिबंध लागू रहेंगे.

अमरावती की जिला प्रभारी मंत्री ठाकुर ने रविवार को कोरोना वायरस के हालात की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में हालिया बढ़ोत्तरी को काबू करने के लिए अमरावती में हफ्ते भर का लॉकडाउन लगाना आवश्यक था. मंत्री ने कहा, "लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं के अलावा सभी दुकानें बंद रहेंगी. साथ ही सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थान, निजी कोचिंग सेंटर आदि प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. लोग अपनी जरूरत का सामान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे के बीच खरीद सकेंगे."

कोरोना के बढ़ रहे मामले, सीएम सख्त सीएम उद्धव ठाकरे ने आज राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं मि जबाबदार (मैं जवाबदार) मुहिम शुरू कर रहा हूं, जिसमें मुझे आपसे उत्तर चाहिए कि आपको लॉकडाउन चाहिए या नहीं. उन्होंने कहा कि इसका उत्तर मुझे आपसे एक हफ्ते में चाहिए. जिन्हें लॉकडाउन नहीं चाहिए वो लोग मास्क पहनें और नियमों का पालन करें और जिन्हें लॉकडाउन चाहिए वो लोग मास्क न पहनें. उन्होंने कहा कि राज्य में लॉकडाउन पर अगले 8 दिनों में फैसला लिया जाएगा.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि कंपनियों को अपने कर्मचारियों को आवश्यकता के अनुसार कुछ लोगों को वर्क फ्रॉम होम और कुछ लोगों को ऑफिस बुलाना चाहिए. ये रोटेशन करते रहना चाहिए, जिससे की ट्रेन और बसों में ज्यादा भीड़ न हो. सीएम ने राज्य की जनता से कहा कि वो मास्क पहनकर और नियमों का पालन करके लॉकडाउन को टाल सकते हैं.

उद्धव ठाकरे ने कहा, "कोई नहीं चाहता कि उसे कमरे में बंद किया जाए. जो हमने किया था, वो खुशी से नहीं किया था. मैंने समय-समय पर आप लोगों से बात की.आप लोगों ने मुझे अपना परिवार समझा, मुझे अच्छा लगा कि मुझे ऐसा सहभाग मिला." उद्धव ठाकरे ने कहा कि जहां से हम शुरू हुए थे, वहीं वापस आ गए हैं और ये परिस्थिति बहुत ही चिंताजनक है. इसलिए आपसे हाथ जोड़कर विनती है कि नियमों का पालन करें.

महाराष्ट्र: कल से राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक बैठकों पर रोक, CM उद्धव बोले- लॉकडाउन पर 8 दिनों में होगा फैसला 

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget