एक्सप्लोरर

क्या प्रदर्शनकारी किसानों ने दूध के दाम 100 रुपये/लीटर करने का किया है एलान, जानें क्या है हकीकत

दूध की बढ़ती कीमतों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से एक बयान जारी किया गया है. इस बयान में मोर्चा ने कहा कि किसानों को ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

नई दिल्लीः क्या सोमवार से 1 मार्च से दूध 100 रुपये लीटर बिकेगा? इस सूचना को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने की ओर से सफाई जारी की गई है. संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि उनके नाम जो संदेश फैलाया जा रहा है वह पूरी तरह से गलत है. किसान मोर्चा ने बयान जारी कर कहा है कि हमारी ओर से ऐसा कोई भी आह्वान नहीं किया गया है. अपने स्पष्टिकरण में किसान मोर्चा ने कहा कि किसानों की ओर से 1-5 मार्च के बीच दूध की बिक्री का बहिष्कार और 6 तारीख से दूध की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर करने को लेकर कोई भी आह्वान नहीं किया गया है.

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि किसान मोर्चा के नाम से गलत तरीके से सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल हो रहा है और इस संदर्भ में सफाई दिया जा रहा है. यह मैसेज गलत है. किसान मोर्चा ने कहा, ''किसानों से अनुरोध है कि वे इस तरह के गलत संदेश को नजरअंदाज करें, जो उन्हें संयुक्त किसान मोर्चा के नाम से मिल रहा है.''

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि जब पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर पहुंच सकते हैं तो दूध के दाम 100 रुपये लीटर क्यों नहीं? मैसेज में दावा किया जा रहा है कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान नेताओं ने दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया है.

वायरल मैसेज में दावा किया गया है कि लोग एक दिन या दो दिन महंगा दूध नहीं खरीदेंगे, मगर तीसरे दिन से दूध खरीदना ही पड़ेगा. इस मैसेज को पढ़ने के बाद से ही लोगों में दूध की कीमतों को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई थी. जिसके बाद किसान मोर्चा ने इसे महज अफवाह करार दिया.

राजधानी में 1 मार्च से शुरू होगा तीसरे चरण का वैक्सीनेशन, 136 प्राइवेट और 56 सरकारी वैक्सीनेशन साइट पर लाभार्थी लगवा सकेंगे टीका

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
IPL खत्म, अब कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी; इस दिन टीम इंडिया की जर्सी में बिखेरेंगे जलवा
IPL खत्म, अब कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी; इस दिन टीम इंडिया की जर्सी में बिखेरेंगे जलवा
रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई 650% फीस! 'कॉकटेल 2' के मेकर्स से वसूली मोटी रकम
रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई 650% फीस! 'कॉकटेल 2' के मेकर्स से वसूली मोटी रकम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?
पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?
Doing Shampoo Everyday In Summer: गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
RCB की जीत से गदगद हुए पाकिस्तानी, ट्रॉफी उठाते ही विराट के फैंस ने यूं किया सेलिब्रेट- वीडियो वायरल
RCB की जीत से गदगद हुए पाकिस्तानी, ट्रॉफी उठाते ही विराट के फैंस ने यूं किया सेलिब्रेट- वीडियो वायरल
Embed widget