एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में लॉकडाउन पर सीएम उद्धव ठाकरे बोले- लगाने की इच्छा नहीं, लेकिन मजबूरी, यह शब्द बड़ा विचित्र है

महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अब महाराष्‍ट्र में ही सबसे ज्‍यादा केस सामने आ रहे हैं. इस कारण सतर्कता बरतते हुए कुछ जगहों पर लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी गई है.

मुंबईः महाराष्ट्र में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रशासन ने कई इलाकों में लॉकडाउन लगा दिया है. सरकार की कोशिश है कि जल्द से जलद कोरोना को कंट्रोल किया जाए. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन लगाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन लगाने की हमारी कोई इच्छा नहीं है लेकिन मजबूरी में ऐसा करना पड़ रहा है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन शब्द बड़ा विचित्र है. मैंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कहा कि मास्क पहनें और लॉकडाउन को ना कहें.

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन लगाने के सवाल पर सीएम ठाकरे ने कहा, ''लॉकडाउन लगाने की हमारी कोई इच्छा नहीं है. लेकिन मजबूरी, यह शब्द बड़ा विचित्र है. मैंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कहा कि मास्क पहनें और लॉकडाउन को ना कहें."

वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य में लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी. सीएम ठाकरे ने शनिवार को कहा था कि कोविड-19 का खतरा अभी भी है. उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता हूं कि राज्य में संक्रमण की दूसरी लहर आए.

बता दें कि कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण अमरावती में लॉकडाउन को 8 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है. बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार अमरावती और अचलपुर शहर के साथ अब अंजनगांव सुर्जी शहर में भी लाकडाउन लगाने की बात कही गई है. अंजनगांव सुर्जी शहर में कोरोना के ज्यादा मामले होने के कारण इसे कैंटोनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है. लॉकडाउन में केवल आश्यक सेवाओं को संचालन की अनुमति दी गई है.

गौरतलब है कि इससे पहले इन दोनों शहरों में 21 फरवरी को एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगाया गया था. इसके बाद जब आज स्थिति की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान सरकार ने पाया कि अमरावती जिले और अचलपुर में फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया.

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- महाराष्ट्र में लॉकडाउन चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget