एक्सप्लोरर

दिल्ली दंगा: 400 मामलों में 1818 गिरफ्तारी, FRS तकनीक से पकड़े गए 137, CCTV फुटेज भी खंगाले

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे से जुड़े 750 से ज्यादा मामलों की जांच के लिए तकनीक का व्यापक तरीके से इस्तेमाल करते हुए 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया. जांच टीम ने आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज और एफआरएस का इस्तेमाल किया. डीएनए फिंगर प्रिंटिंग, ई-वाहन डाटाबेस, चेहरा पहचान तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया.

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में पिछले साल 24 फरवरी को सांप्रदायिक हिंसा में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे. इन दंगों के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए सौ से ज्यादा आरोपियों की पहचान एफआरएस यानी चेहरा पहचान तकनीक के जरिए की गई है. तकनीक के इस्तेमाल का ब्योरा देते हुए दिल्ली पुलिस प्रमुख ने कहा कि 231 आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे से जुड़े 400 मामलों में अब तक 1818 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा, "निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया गया. विज्ञान और तकनीक पर आधारित सबूतों को खारिज नहीं किया जा सकता. 137 आरोपियों की पहचान एफआरएस के जरिए की गयी और आपराधिक रिकॉर्ड का मिलान किया गया. बाकी 94 मामले में छानबीन के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की तस्वीरों का इस्तेमाल हुआ."

755 FIR दर्ज दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में वार्षिक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दंगों के सिलसिले में 755 एफआईआर दर्ज की गई. पिछले साल 24 फरवरी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा में 53 लोगों की मौत हो गयी थी और कई लोग घायल हो गए थे.

उन्होंने कहा, 'आपको पता है कि दंगे में 53 लोगों की मौत हुई और 581 लोग घायल हुए थे. पिछले साल 24 और 25 फरवरी को दंगों के दौरान सबसे ज्यादा हिंसक घटनाए हुईं. कुल 755 एफआईआर दर्ज की गयीं और हमने सुनिश्चित किया कि किसी को यह शिकायत ना रहे कि उनके मामले को नहीं सुना गया. मामलों की जांच के लिए तीन एसआईटी बनायी गयी. सभी महत्वपूर्ण मामले (करीब 60) क्राइम ब्रांच के तहत तीनों एसआईटी के पास भेजे गए. एक मामला दंगों के पीछे की साजिश को उजागर करने के लिए दर्ज किया गया. इसकी जांच दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने की जबकि बाकी मामलों की जांच उत्तर-पूर्वी जिले की पुलिस ने की.

ये भी पढ़ें- कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार पांचवे दिन इजाफा, अबतक 1.07 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन

बंगाल: 100 ग्राम कोकीन के साथ बीजेपी युवा नेता गिरफ्तार, बीजेपी ने कहा- कानून अपना काम करें

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget