×

एक्सप्लोरर

NSE पर ट्रेडिंग रुकी, तकनीकी गड़बड़ी की वजह से लाइव डेटा नहीं हो रहा अपडेट

एनएसई के इंडेक्स फीड के अपडेशन में कुछ दिक्कतें आ रही हैं, जिस वजह से एनएसई की ट्रेडिंग रुक गई है. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सिस्टम को जल्द से जल्द बहाल करने पर काम किया जा रहा है.

मुंबई: तकनीकी गड़बड़ी की वजह से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर आज अचानक ट्रे़डिंग रुक गई है. एनएसई के इंडेक्स फीड के अपडेशन में कुछ दिक्कतें आ रही हैं. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हम सिस्टम को जल्द से जल्द बहाल करने पर काम कर रहे हैं. सभी सेगमेंट को 11:40 पर बंद कर दिया गया है. समस्या का समाधान होते ही इसे बहाल कर दिया जाएगा.

आधिकारिक बयान में आगे कहा गया, 'एनएसई के पास रेडुएंसी सुनिश्चित करने के लिए दो सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ कई टेलीकॉम लिंक हैं. हमें दोनों टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ बात कर रहे हैं कि उनके लिंक के साथ कोई समस्या है जिसके कारण एनएसई सिस्टम प्रभावित हुआ है.'

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक उछला वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत के बावजूद बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में खरीदारी के दौरान 200 अंक चढ़ गया. बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 207 अंक यानी 0.42 प्रतिशत बढ़कर 49,958.41 अंक पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 69.35 अंक यानी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 14,777.15 अंक पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एक्सिस बैंक करीब दो प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे ज्यादा लाभ में रहा. इसके साथ ही बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी और अल्ट्रा टेक सीमेंट के शेयरों में भी लाभ दर्ज किया गया. इसके विपरीत टीसीएस, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और टेक महिन्द्रा के शेयरों में गिरावट का रुख रहा.

बीएसई सेंसेक्स पिछले सत्र में 7.09 अंक यानी 0.01 प्रतिशत बढ़कर 49,751.41 अंक और निफ्टी 32.10 अंक यानी 0.22 अंक बढ़कर 14,707.80 अंक पर बंद हुआ था. इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध रूप से बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 1,569.04 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की.

ये भी पढ़ें- Gold And Silver Rates Today: गोल्ड और सिल्वर में मामूली बढ़त, जानें आज कहां पहुंची हैं कीमतें ESIC की महिलाओं को सौगात, बीमारी लाभ लेने की शर्तों में दी ढील
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget