एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने कहा- भारत के साथ सभी मुद्दों का चाहते हैं शांतिपूर्ण समाधान

तनाव कम करने के लिए भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने कहा कि वे नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अन्य क्षेत्रों में संघर्षविराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने के लिए सहमत हुए हैं.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान का कहना है कि वह भारत के साथ सभी मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है. इसमें कश्मीर मुद्दा भी शामिल है. इसके साथ ही पाकिस्तान ने कहा है कि संघर्षविराम को लेकर हाल में बनी सहमति इस्लामाबाद के जरिए उल्लेखित रुख के अनुरूप है.

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के तहत भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने कहा कि वे नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अन्य क्षेत्रों में संघर्षविराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने के लिए सहमत हुए हैं.

वहीं अब पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने कहा, 'पाकिस्तान ने हमेशा कहा है कि हम सभी मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचाना गया जम्मू-कश्मीर का मुद्दा भी शामिल है. हमारे सैद्धांतिक रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है.'

पुराने रुख में कोई बदलाव नहीं

उन्होंने कहा है कि जम्मू कश्मीर विवाद सहित सभी लंबित मुद्दों के लिए पाकिस्तान के पुराने रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर शांति बरकरार रखने के लिए 2003 के संघर्षविराम सहमति का पालन करने की आवश्यकता को लगातार रेखांकित किया है.

उन्होंने कहा, 'हमने यह भी कहा है कि नियंत्रण रेखा पर संघर्ष का बढ़ना क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है. इसलिए, यह घटनाक्रम पाकिस्तान के रुख के अनुरूप है.' वहीं चौधरी ने आरोप लगाया कि 2003 से अब तक भारत के जरिए 13,600 से अधिक संघर्षविराम उल्लंघन किए गए हैं और अकेले 2020 में 3,097 संघर्षविराम उल्लंघन हुए, जिसमें 28 लोग मारे गए और 257 नागरिक घायल हुए.

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम को लेकर बनी सहमति, हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के उदारवादी धड़े ने किया स्वागत

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget