एक्सप्लोरर

IIT खड़गपुर के दीक्षांत समारोह में PM मोदी ने छात्रों को सफलता के दिए ये 3 मंत्र

पीएम मोदी ने कहा कि इंजीनियर होने के नाते एक क्षमता आप में विकसित होती है और वो है चीजों को Pattern से Patent तक ले जाने की क्षमता. यानि एक तरह से आपमें विषयों को ज्यादा विस्तार से देखने की दृष्टि होती है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी खड़गपुर के दीक्षांत समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि स्व-जागरुकता (self-awareness), आत्म विश्वास (self-confidence) और नि:स्वार्थ (selflessness) पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आप अपने सामर्थ्य को पहचानकर आगे बढ़ें, पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, निस्वार्थ भाव से आगे बढ़ें. जीवन के जिस मार्ग पर अब आप आगे बढ़ रहे हैं, उसमें निश्चित तौर पर आपके सामने कई सवाल भी आएंगे. ये रास्ता सही है, गलत है, नुकसान तो नहीं हो जाएगा, समय बर्बाद तो नहीं हो जाएगा? ऐसे बहुत से सवाल आएंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि इंजीनियर होने के नाते एक क्षमता आप में विकसित होती है और वो है चीजों को Pattern से Patent तक ले जाने की क्षमता. यानि एक तरह से आपमें विषयों को ज्यादा विस्तार से देखने की दृष्टि होती है. प्रधानमंत्री ने कहा आज का दिन IIT खड़गपुर के सिर्फ उन विद्यार्थियों के लिए अहम नहीं है, जिनकों डिग्री मिल रही है. आज का दिन नए भारत के निर्माण के लिए भी उतना ही अहम है.

पीएम मोदी ने आगे कहा- “आप सभी, साइंस, टेक्नॉलॉजी और इनोवेशन के जिस मार्ग पर चले हैं, वहां जल्दबाज़ी के लिए कोई स्थान नहीं है. आपने जो सोचा है, आप जिस इनोवेशन पर काम कर रहे हैं, संभव है उसमें आपको पूरी सफलता ना मिले. लेकिन आपकी उस असफलता को भी सफलता ही माना जाएगा, क्योंकि आप उससे भी कुछ सीखेंगे.”

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने हुगली में एक दिन पहले जहां की थी रैली, टीएमसी ने आज वहां कराया शुद्धिकरण

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Bengal News: TMC में विधायकों की टूट की अटकलें, अब ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला, क्या करेंगे बागी?
TMC में विधायकों की टूट की अटकलें, अब ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला, क्या करेंगे बागी?
कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब BJP के नए चीफ केवल सिंह ढिल्लों का बड़ा बयान, 'सबसे पहले...'
कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब BJP के नए चीफ केवल सिंह ढिल्लों का बड़ा बयान, 'सबसे पहले...'
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
Box Office Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें- 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें-'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान, रितब्रता बनर्जी को लेकर किया बड़ा दावा
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान
भारतीय मूल का खिलाड़ी पहली बार खेलेगा FIFA World Cup 2026, इस देश की टीम में मिली जगह
भारतीय मूल का खिलाड़ी पहली बार खेलेगा FIFA World Cup 2026, इस देश की टीम में मिली जगह
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
Viral Video : पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
Embed widget