×

एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, BJP बोली- लोगों का शक दूर किया, देश को रास्ता दिखाया

बीजेपी ने कहा है कि पीएम मोदी ने वैक्सीन लगवाकर देश को रास्ता दिखाया है. साथ ही लोगों के भ्रम को दूर दिया है. पीएम मोदी ने कहा- जो लोग वैक्सीन लेने योग्य हैं, मैं उन सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील करता हूं. साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाते हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है. पुदुच्चेरी की रहने वाली सिस्टर पी निवेदा ने उन्हें ये डोज़ दी. पीएम ने असमी गमछा पहना हुआ था और बिना किसी सुरक्षा के एम्स पहुंचे थे. पीएम मोदी को दूसरी डोज़ 28 दिन बाद लगाई जाएगी. पीएम मोदी के वैक्सीन लगवाने के बाद बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने ट्वीट किया है. बीजेपी ने कहा है कि पीएम मोदी ने वैक्सीन लगवाकर देश को रास्ता दिखाया है. साथ ही लोगों के भ्रम को दूर दिया है.

बीएस येद्युरप्पा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येद्युरप्पा ने कहा, ‘’पीएम मोदी ने आज सुबह कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है. मेरी उन सभी कोरोना योद्धाओं से अपील है, जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है. वह सभी दूसरे चरण में टीका लगवाएं.’’

संबित पात्रा

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘’यह वास्तव में एक ‘विश्वास पैदा करने वाली’ तस्वीर है. हमारे पीएम ने कोरोना के खिलाफ अनुकरणीय तरीके से युद्ध का नेतृत्व किया. समय-समय पर और सही हस्तक्षेप से बहुत लोगों की जान बचाई. वह दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन ड्राइव में से एक का नेतृत्व करते हैं, चलो हमारे प्यारे पीएम की अपील का पालन करें. #ThankYouModiJi’’

केशव प्रसाद मौर्या

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा, ‘’देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में भारत में निर्मित Co Vaxin की अपनी पहली डोज़ लगवाई. उन्होंने डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की है.’’

अनिल विज

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा, ‘’पीएम नरेंद्र मोदी जी देश के सच्चे नायक हैं. हर घड़ी पर हमेशा उन्होंने आगे बढ़ कर देश को रास्ता दिखाया है. आज भी उन्होंने सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगवाई है, ताकि लोगों में किसी प्रकार की कोई भ्रांति न रहे.’’

किरेन रिजिजू 

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘’एक नेता जो रास्ता दिखाता है. माननीय पीएम मोदी जी ने एम्स में COVID-19 वैक्सीन की अपनी पहली खुराक ली. उन डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को धन्यवाद, जिन्होंने COVID-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत को सबसे आगे रखा है. आइए हम भारत को COVID-19 मुक्त करें!’’

साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाएं- मोदी

बता दें कि पीएम मोदी वैक्सीन लगवाने के 35 मिनट बाद तक डॉक्टर निगरानी में रहे और ठीक सात बजे एम्स से अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के लिए रवाना हो गए. वैक्सीन लगवाने के बाद ट्वीट करके पीएम मोदी ने कहा, ''कोरोना वायरस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूती देने में जिस तेज़ी से हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने काम किया है वो उल्लेखनीय है. जो लोग वैक्सीन लेने योग्य हैं, मैं उन सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील करता हूं. साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाते हैं.''

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने एम्स में लगवाई कोरोना वैक्सीन, कहा- आओ साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाएं

Corona Vaccine 2nd Phase: आप कैसे लगवा सकते हैं टीका? किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत? | A टू Z जानकारी

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही

वीडियो

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
08 july 2026
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
IITan बाबा की बहन ने इस बात के लिए अपने भाई से मांगी माफी, कहा- 'वो सही रास्ते पर था लेकिन हम ही...'
हन ने इस बात के लिए अपने भाई से मांगी माफी, कहा- 'वो सही रास्ते पर था लेकिन हम ही...'
Embed widget