एक्सप्लोरर

केवड़िया में तीनों सेनाओं के टॉप कमांडर्स को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों सेना के टॉप कमांडर्स को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी का यह संबोधन गुजरात के केविडया में आयोजित किया जाएगा. इस सम्मेलन में तीनों सेनाओं के प्रमुखों समेत सभी 17 कमान के कमांडर्स मौजूद रहेंगे.

नई दिल्लीः चीन से नौ महीने तक चले टकराव और फिर डिसइंगेजमेंट के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों सेनाओं के टॉप कमांर्डस को संबोधित करने जा रहे हैं. मौका होगा कम्बाइंड कमांर्डस कॉन्फ्रेंस यानि साझा कमांडर्स सम्मेलन का, जो इस साल गुजरात के केवड़िया में 4-6 मार्च के बीच होने जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी सम्मलेन के आखिरी दिन यानि 6 मार्च को थलसेना, वायुसेना और नौसेना के कमांडर्स को संबोधित करेंगे. इस दौरान तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित सभी 17 कमान के कमांडर्स मौजूद रहेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल बिपिन रावत भी इस दौरान वहां मौजूद रहेंगे.

सालाना होने वाला कम्बाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस पिछले साल कोरोना महामारी के चलते रद्द कर दिया गया था. ये सम्मलेन ऐसे समय में होने जा रहा है जब पिछले नौ महीने से भारत का एलएसी पर चीन से टकराव चल रहा था. हालांकि, अभी डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन अभी भी एलएसी के कई ऐसे इलाके जहां दोनों देशों की सेनाओं में टकराव जारी है.

इस सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी तीनों सेनाओं को सैन्य और सामरिक दिशा-दशा बताते हैं. सात ही तीनों सेनाओं की टॉप मिलिट्री लीडरशिप साझा रणनीति तैयार करती हैं. वर्ष 2014 में पीएम मोदी ने जब पहली बार सीसीसी को संबोधित किया था, तभी ही तीनों सेनाओं को सम्मलेन को दिल्ली से बाहर करने का सुझाव दिया था.

यही वजह है कि इस साल ये सम्मलेन केवडिया में होने जा रहा है. अपने पहले सम्मलेन में ही पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं को साइबर और स्पेस वॉरफेयर के लिए तैयार रहने का आदेश दिया था. इसी का परिणाम है कि देश को अपनी पहली साइबर और स्पेस डिफेंस एजेंसी मिल गई है.

लाल किला हिंसाः 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया दीप सिद्धू, तिहाड़ जेल में मजिस्ट्रेट के सामने हुआ पेश 

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
'हम SIR के विरोधी नहीं हैं, बल्कि...', सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे गुट ने साफ किया रुख
'हम SIR के विरोधी नहीं हैं, बल्कि...', सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे गुट ने साफ किया रुख
रितेश देशमुख का खास शख्स के नाम इमोशनल पोस्ट, शेयर की 'राजा शिवाजी' के बिहाइंड द सीन की फोटोज
रितेश देशमुख का खास शख्स के नाम इमोशनल पोस्ट, शेयर की 'राजा शिवाजी' के बिहाइंड द सीन की फोटोज
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
'तुरंत लौटो अपने देश', घुसपैठिए को अमित शाह की चेतावनी, चिकन नेक की जमीन BSF को सौंपी गई
'तुरंत लौटो अपने देश', घुसपैठिए को अमित शाह की चेतावनी, चिकन नेक की जमीन BSF को सौंपी गई
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
‘बंगाल में पहले रोज होती थी घुसपैठ, अब घुसपैठिए वापस जाने लगे’, शुभेंदु सरकार के एक्शन पर बोले शाह
‘बंगाल में पहले रोज होती थी घुसपैठ, अब घुसपैठिए वापस जाने लगे’, शुभेंदु सरकार के एक्शन पर बोले शाह
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हरियाणा समेत इन 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हरियाणा समेत इन 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष
Embed widget