×

एक्सप्लोरर

PM मोदी देश के पहले 'खिलौना मेला' का करेंगे उद्घाटन, देसी खिलौनों को मिलेगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री मोदी आज देश के पहले खिलौना मेले का उद्घाटन करेंगे. देसी खिलौनों को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित होने वाला ये मेला 4 दिन तक चलेगा. भारत को खिलौना निर्माण का वैश्विक हब बनाने के प्रयासों की कड़ी में ही ये आयोजन किया जा रहा है.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत देश के खिलौना उद्योग को नई रफ्तार देने की कवायद हो रही है. इसी के तहत आज सुबह 11 बजे पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खिलौना मेला 2021 का उद्घाटन करेंगे. ये मेला आज से शुरू होकर 2 मार्च तक चलेगा. इस मेले के जरिए ग्राहक, खिलौना निर्माता और डिजाइनरों को एक मंच पर लाने की कोशिश की जा रही है. इसमें देशभर के 1,000 से ज्यादा खिलौना निर्माताओं के खिलौनों को देखने और उन्हें खरीदने का मौका मिलेगा.

नकली चीनी खिलौनों पर संसदीय समिति ने जताई थी चिंता इस वर्चुअल प्रदर्शनी में भारतीय खिलौनों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक टॉय समेत तमाम तरह के खिलौने दिखाए जाएंगे. करीब एक साल पहले खराब गुणवत्ता वाले खिलौने, आयात किए जा रहे सस्ते खिलौनों से भारतीय खिलौना उद्योग पर बुरा असर पड़ने की शिकायतें मिली थीं. नकली चीनी खिलौनों पर संसदीय समिति भी चिंता जता चुकी है.

भारतीय खिलौना बाजार में चीन का दबदबा भारत में खिलौनों का बाजार 12,769 करोड़ रुपए का है. दुनिया के खिलौना बाजार में भारतीय खिलौनों की हिस्सेदारी 2 फीसदी से भी कम है और भारत के करीबी 90 फीसदी खिलौना बाजार पर चीन का कब्जा है. पीएम मोदी ने 30 अगस्त 2020 को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में भी भारतीय खिलौनों को बढ़ावा देने की बात कही थी. आज उसी दिशा में अहम कदम बढ़ाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- चुनाव तारीखों का एलान होने के बाद कोलकाता में हिंसा की पहली घटना, बीजेपी के चुनावी रथों में तोड़फोड़

हमने लगाई बंगाल में चुनाव के दौरान सुरक्षा की गुहार, इसलिए EC ने 8 चरणों में चुनाव का लिया फैसला- अधीर रंजन

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
08 july 2026
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget