एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, बोले-'इतना भी मत डरो, आज हिम्मत करके चीन की बात करो!'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमालावर रुख अपनाए हुए हैं और लगातार जुबानी हमले बोल रहे हैं. राहुल ने पीएम मोदी पर अपरोक्ष रूप से निशाना साधते हुए आज उनसे चीन पर बात करने के लिए कहा. राहुल का यह बयान सिक्किम बॉडर्र के पास चीन के नई सड़क और पोस्ट बनाने की खबरों के बाद आया है.

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगातार जुबानी हमले बोल रहे हैं. वे कभी तीन नए कृषि कानूनों तो कभी चीन की घुसपैठ को लेकर सरकार को घेर रहे हैं. अब उन्होंने सिक्किम बॉडर्र के पास चीन के नई सड़क और पोस्ट निर्माण की खबरों को लेकर सरकार को घेरा है.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “इतना भी मत डरो,आज हिम्मत करके चीन की बात करो!” ट्वीट में राहुल का इशारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ था. दरअसल आज पीएम मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम था और इसके माध्यम से पीएम ने देश को संबोधित किया . राहुल इसी ओर इशारा करके पीएम मोदी से नहीं डरकर चीन पर बात करने के लिए कह रहे हैं.

सिक्किम बॉर्डर पर चीन के नई सड़क बनाने की है खबर दरअसल, मीडिया में शनिवार को चीन की ओर से सिक्किम बॉर्डर पर नई सड़क और पोस्ट बनाए जाने को लेकर खबर आई थी. इन खबरों में सैटेलाइट इमेज का हवाला देकर कहा गया था कि चीन नाकू ला दर्रे से तकरीबन 30 किलोमीटर दूरी पर सैन्य चौकी का नर्माण करता हुआ नजर आ रहा है. यह इलाका नाकू ला के उत्तर-पूर्व में है.

नाकू ला में हाल ही में दोनों देशों की सेना के बीच झड़प होने की खबर सामने आई थी. हालांकि बाद में सेना के कमांडर्स के लेवल पर ही इस मामले हल कर लिया गया था. नाकू ला के उत्तर में ही डोकलाम का इलाका है जहां 2017 में दोनों देशों के बीच विवाद हुआ था. उसके बाद इस इलाके में अब चीन की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी गई है.

यह भी पढ़ें

क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगा बैन? बजट सत्र में नया बिल ला सकती है सरकार

प्रधानमंत्री के बयान पर संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा- बातचीत के रास्ते खुले लेकिन तीनों कानून रद्द करे सरकार

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद विजय थलापति ने लिया यूटर्न, जिस ज्योतिषाचार्य को बनाया OSD, 1 दिन बाद उसे...
तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद विजय थलापति ने लिया यूटर्न, जिस ज्योतिषाचार्य को बनाया OSD, 1 दिन बाद उसे...
वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
30 लाख में खरीदा, पहले बेटे को दिया और फिर... NEET का पेपर कैसे और कहां से हुआ लीक? हो गया खुलासा
30 लाख में खरीदा, पहले बेटे को दिया और फिर... NEET का पेपर कैसे और कहां से हुआ लीक? हो गया खुलासा
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, अनीज बज्मी की कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
Explained: भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ छात्रों के सपनों पर पड़ा ग्रहण
भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ सपनों पर पड़ा ग्रहण
शहर वालों के मजे लेकिन बदलते मौसम की किसानों पर पड़ रही मार, कैसे बेमौसम बरसात बेहाल हो रही किसानी?
शहर वालों के मजे लेकिन बदलते मौसम की किसानों पर पड़ रही मार, कैसे बेमौसम बरसात बेहाल हो रही किसानी?
Video: हाईवे पर गिर पड़े शख्स की CRPF जवानों ने बचाई जान, वीडियो देख लोग बोले- असली हीरो यही हैं
हाईवे पर गिर पड़े शख्स की CRPF जवानों ने बचाई जान, वीडियो देख लोग बोले- असली हीरो यही हैं
Embed widget