एक्सप्लोरर

नींद में चलने की आदत ने ली एक युवक की जान, चौथी मंजिल से गिरा नीचे

पुलिस के मुताबिक युवक का नाम तेजस रिजिया बताया जा रहा है. यह डायमंड की कंपनी में काम करता था, जिसका ऑफिस बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स में है.

मुंबईः नींद में चलने की आदत की वजह से कई बार इस आदत से जूझ रहे व्यक्ति को छोटी बड़ी चोटें आ जाती हैं कुछ इसी तरह का हादसा मुंबई के कलीना इलाके में हुआ जहां पर एक 24 साल के युवक ने अपनी नींद में चलने की आदत के चलते अपनी जान गंवा दी. वाकोला पुलिस की माने तो यह घटना बुधवार सुबह करीब 4:30 और 5:00 के बीच घटी, जब युवक चौथी मंजिल से नीचे गिर पड़ा. डायमंड कंपनी के मालिक ने अपने वर्कर्स को रहने के लिए कलिना की एक बिल्डिंग में फ्लैट भाड़े पर किया है जिसमें तेजस भी रहता था.

उस रात भी तेजस अपने दो से तीन दोस्तों के साथ फ्लैट में सो रहा था, तभी 4:00 बजे के करीब वह नींद में चलने लगा और नींद में चलते चलते उसका रुख फ्लैट की खिड़की की तरफ हो गया और खिड़की खुली होने के चलते तेजस उसी खिड़की से नीचे गिर गया.

पुलिस ने बताया कि वह जिस फ्लैट में रहता था वह फ्लैट बिल्डिंग के चौथी मंजिल पर है और जैसे ही तेजस जमीन पर गिरा वह लहूलुहान हो गया जिसके बाद उसे आनन-फानन में सांताक्रुज के वीएन देसाई अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान तेजस की मौत हो गई.

इस मामले में वाकोला पुलिस स्टेशन में एक्सीडेंटल डेथ रिकॉर्ड यानी कि एडीआर रजिस्टर्ड किया है और मामले की इंक्वायरी कर रही है मौत की खबर सुनते ही तेजस के माता पिता जो कि गुजरात के सूरत में रहते हैं, तुरंत ही मुंबई आ गए जिसके बाद पुलिस ने उनका और उस फ्लैट में रह रहे हैं दूसरे वर्कर्स के स्टेटमेंट रिकॉर्ड किए.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्टेटमेंट के दौरान तेजस के माता-पिता ने किसी पर भी संदेह प्रकट नहीं किया है ना ही उनके दोस्तों के स्टेटमेंट में किसी प्रकार की साजिश की बात सामने आई है. पुलिस ने बताया कि तेजस जिस खिड़की से गिरा वहां पर जाली नहीं लगी थी और यह बात सच है कि उसे नींद में चलने की आदत है.

एक्टर संदीप नाहर खुदकुशी केस में पुलिस ने उनकी पत्नी-सास के खिलाफ किया केस दर्ज

फिल्म धड़कन के 20 साल बाद मिले 'देव' और 'अंजली', लोगों ने अक्षय कुमार को किया याद 

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Chenab-Beas Link Project: चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
Embed widget