×

एक्सप्लोरर

28 फरवरी से वाहनों की आवाजाही के लिए खुल जाएगा श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे

श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर 28 फरवरी से फिर से वाहनों की भीड़ भाड़ नजर आएगी. सड़क की स्थिति की समीक्षा के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने की इजाजत दे दी है.

जम्मू कश्मीर सरकार ने 28 फरवरी से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों के आवागमन के लिए फिर से खोलने की इजाजत दे दी है. अधिकारियों ने इस बाबत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर पीके पोल ने एक मीटिंग बुलाई थी जिसमें  28 फरवरी से नागरिक यातायात के लिए श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी (एसएसजी) सड़क को खोले जाने को लेकर स्थिति की समीक्षा की गई थी. 28 फरवरी को सड़क को आधिकारिक रूप से लद्दाख के उपराज्यपाल द्वारा यातायात के आवागमन के लिए खोला जाएगा.

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए लद्दाख के डिविजनल कमिश्नर हुए बैठक में शामिल

लद्दाख के डिविजनल कमिश्नर सौगत विश्वास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए थे. बैठक के दौरान, यह बताया गया कि सड़क एक तरफा यातायात के लिए साफ है, लेकिन मौसम संबंधी सलाह के आधार पर, सड़क 28 फरवरी से नागरिक यातायात के लिए खोली जाएगी.

बैठक के दौरान ये भी चर्चा की गई कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए एचएमवी और एलएमवी और एकतरफा यातायात दोनों के लिए चेन वाले वाहनों को चलाने की अनुमति देने सहित फिसलन वाली सड़क की स्थिति और हिमस्खलन की चेतावनी के मद्देनजर कई एडवाइजरी जारी किए जाने की जरूरत है.

आवाजाही के लिए उचित समय तय किया जाएगा

वहीं कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर ने कहा कि दोनों एजवाइजरी को किसी भी स्थिति को रोकने के लिए रखा जाएगा, जबकि सोनमर्ग और मिनमर्ग से वाहनों की आवाजाही की अनुमति देने के लिए उचित समय तय किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सोनमर्ग की तरफ से वाहनों का कट-ऑफ समय सुबह 10 बजे और मीनमर्ग वाहनों के लिए कट-ऑफ समय सुबह 11 बजे प्रस्तावित किया गया है.

किसी भी आपात स्थिति में राजमार्ग के किनारे यात्रियों के लिए मोबाइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए, डिविजनल कमिश्नर ने सीमा सड़क संगठन (BRO) को लॉजिस्टिक प्रदान करने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें

Viral Video: जब राहुल गांधी ने लगाई समंदर में छलांग, मछुआरों संग मछली पकड़ते दिखे

LPG Price Hike: महंगाई का एक और झटका, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस महीने तीसरी बार हुआ इजाफा

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
08 july 2026
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget