×

एक्सप्लोरर

Swati Maliwal Case: 'स्वाति मालीवाल संग CM हाउस में हुई बदसलूकी, केजरीवाल चुप क्यों?' स्मृति ईरानी ने लगाए गंभीर आरोप

Swati Maliwal Assault Case: AAP की सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी और मारपीट करने के मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल को जवाब देना होगा.

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी और मारपीट करने के मामले में बीजेपी हमलावर है. इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए गुरुवार (23 मई, 2024) को कहा कि वो मामले पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं. 

बीजेपी की नेता स्मृति ईरानी ने पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ''स्वाति मालीवाल की पिटाई के दौरान सीएम केजरीवाल के आवास पर उनके अलावा परिवार और स्टाफ का कौन सा सदस्य मौजूद था कि जानकारी तो सिर्फ मालीवाल और केजरीवाल ही दे सकते हैं.''

स्मृति ईरानी ने कई सवाल करते हुए कहा, 'सीएम के आवास पर अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में स्वाति मालीवाल को क्यों मारा गया? केजरीवाल अब तक मामले में स्पष्ट तौर पर क्यों नहीं बोलते? इसका जवाब लोगों को अभी तक नहीं मिला है.''

वहीं AAP के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने बुधवार (22 मई, 2022) को ही न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह मामले में निष्पक्ष जांच चाहते हैं. 

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा
केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि निष्पक्ष जांच होगी. न्याय होना चाहिए. घटना को लेकर दो बयान हैं. पुलिस को दोनों बयानों के संबंध में निष्पक्ष तरीके से जांच करनी चाहिए और न्याय किया जाना चाहिए.’’

स्वाति मालीवाल ने क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल के बयान पर स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘मेरे शिकायत दर्ज कराते ही नेताओं और वालंटियर की पूरी आर्मी मेरे पीछे लगाई गई, मुझे बीजेपी का एजेंट कहा गया, मेरा चरित्र हनन कराया गया, काट-पीटकर वीडियो लीक किया गया, पीड़िता को शर्मसार किया गया.’’

मालीवाल ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आरोपी के साथ घूमे, उसको घटनास्थल पर दोबारा आने दिया और सबूत से छेड़छाड़ की गई, आरोपी के लिए खुद सड़क पर उतर गए, और अब मुख्यमंत्री साहब जिनके ड्राइंग रूम में मुझे पीटा गया, वो कह रहे हैं कि उन्हें इस मामले में निष्पक्ष जांच चाहिए.’’

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget