×

एक्सप्लोरर

बंगाल में बीजेपी नेता राकेश सिंह के दोनों बेटे गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

पश्चिम बंगाल में कोकीन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मामले में पामेला ने बीजेपी नेता राकेश सिंह पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है.

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले यहां की राजनीति काफी गरमा गई है. यहां 19 फरवरी को बीजेपी की युवा नेता पामेला गोस्वामी को कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद पामेला ने बीजेपी के ही नेता राकेश सिंह पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया. जिसके बाद उन्हें पूर्वी बर्दवान से कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही अब राकेश सिंह के दोनों बेटों को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है.

दरअसल, कोकीन मामले में पामेला गोस्वामी ने बीजेपी नेता पर आरोप लगाया है. जिसके बाद पुलिस की ओर से राकेश सिंह को कोलकाता पुलिस के मुख्यालय लालबाजार में पेश होने के लिए कहा गया था. वहीं राकेश का कहना था कि वह किसी काम के सिलसिले में दिल्ली जा रहे हैं. जहां से लौटकर वह 26 फरवरी को पुलिस के सामने पेश होंगे.

पुलिस को कार्रवाई से रोका

जिसके बाद कोलकाता पुलिस की एक टीम उन्हें गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची. जहां पर उनके बेटों ने पुलिस को घर में घुसने से रोक दिया. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस से उचित दस्तावेज दिखाए जाने की भी मांग की. जिसके चलते पुलिस ने उन्हें कानूनी दस्तावेज भी दिखाए, जिसके बाद भी राकेश सिंह के बेटों को नहीं मानने पर पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है.

25 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में पामेला

बता दें कि 19 फरवरी को बीजेपी की युवा नेता पामेला गोस्वामी को कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पामेला गोस्वामी फिलहाल 25 फरवरी तक पुलिस की कस्टडी में हैं. पामेला के साथ उनके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया था. पामेला की गाड़ी और बैग से 100 ग्राम कोकीन बरामद किया गया था. इस मामले में पुलिस ने 21 फरवरी को पामेला गोस्वामी के ब्यूटी पार्लर पर भी छापेमारी की थी.

राकेश सिंह पर फंसाने का आरोप

वहीं इस गिरफ्तारी के बाद पामेला गोस्वामी ने बीजेपी के ही नेता राकेश सिंह पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया. पामेला ने कहा कि इस पूरे मामले की सीआईडी से जांच करवाई जानी चाहिए. उन्होंने राकेश सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी.

इसे भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में कब होंगे विधानसभा चुनाव? कार्यक्रम तय करने के लिए EC की होगी अहम बैठक

बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकतः 'कल्याणी एम-4' बख्तरबंद गाड़ियों के आगे बम भी हो जाएगा बेअसर, जानें इसकी खूबियां

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget