×

एक्सप्लोरर

पुदुचेरी में हफ्तेभर चले सियासी घमासान का अंत, बहुमत साबित नहीं कर पाए नारायणासमी, पद से दिया इस्तीफा

हाल ही में यहां उप-राज्यपाल किरण बेदी को जिम्मेदारी से मुक्त कर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसई सौंदराजन को अत्यधिक ज़िम्मेदारी पुडुचेरी की सौंपी गई है.

पिछले एक हफ्ते से चल रहे सियासी घमासान के बीच सोमवार को पुदुचेरी में कांग्रेस की वी नारायणसामी की सरकार गिर गई. विधानसभा में बहुमत साबित नहीं करने के कारण सरकार गिरी और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. नवनियुक्त उपराज्यपाल तमिलिसई सौंदराजन ने कांग्रेस के एक के बाद एक विधायकों के इस्तीफे के बाद अल्पमत में आई नारायणसामी की सरकार को बहुमत साबित करने को कहा था.

अपना जनाधार खो रही कांग्रेस ने अब पुडुचेरी में भी अपना किला खो दिया है. आपको बता दें कि फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले कांग्रेस के एक और विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. पिछले दिनों चार विधायकों ने इस्तीफा दिया था और कल कांग्रेस के एक और विधायक लक्ष्मीनारायण  के इस्तीफे के साथ ही संख्या पांच पहुंच गई थी. वहीं गठबंधन वाली डीएमके के विधायक ने भी इस्तीफा दे दिया था. जिससे 33 विधायकों के असेम्बली में कांग्रेस और डीएमके गठबंधन के कुल 12 विधायक का ही नंबर था, जबकि मैजिक नंबर 14 था.

हाल ही में यहां उप-राज्यपाल किरण बेदी को जिम्मेदारी से मुक्त कर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसई सौंदराजन को अत्यधिक ज़िम्मेदारी पुडुचेरी की सौंपी गई है. पुडुचेरी में इन दिनों राजनीतिक घटनाक्रम बड़ा ही दिलचस्प रहा है, किरण बेदी का हटना, तमिलनाडु की बीजेपी अध्यक्ष रही अभी की तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसई सौंदराजन को पुडुचेरी की भी जिम्मेदारी सौंपना और एक-एक कर इन विधायकों के इस्तीफ़े!

कांग्रेस जब 2016 में विधानसभा चुनाव जीत कर सत्ता में आई थी तो उसके पास कुल 15 विधायक थे साथ ही सहयोगी DMK के 4 और एक निर्दलीय उम्मीदवार का साथ था। विपक्ष की बात करें तो उसके पास भी 14 सदस्य हैं जिसमें 7 एनआर कांग्रेस के 4 AIADMK के और तीन मनोनीत जिन्हें किरण बेदी ने चुने थे.

इस्तीफे के बाद वी नारायणसामी ने सरकार गिराने का आरोप बीजेपी पर लगाया है. नारायणसामी का कहना है कि बीजेपी ने ऑपरेशन कमल चलाकर विधायकों से इस्तीफा दिलवाया. इसके अलावा पूर्व एलजी किरण बेदी पर आरोप लगाते हुए केंद्र से पुदुचेरी के लिए फंड रोकने का आरोप लगाया. नारायणसामी की सरकार गिरने के बाद क्या अब एनआर कांग्रेस और एआईएडीएमके मिलकर सरकार बनाने का दावा करेंगे या फिर राष्ट्रपति शासन लगेगा यह देखना दिलचस्प होगा. खासकर तब जब दो महीनों के भीतर यहां विधानसभा के चुनाव होने हैं.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget