Weather Live Updates: सुबह 10 बजे के करीब कोहरा हुआ गायब, सड़कों पर ट्रैफिक हुआ सामान्य
दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है. विजिबिलिटी बेहद कम है इस कारण सड़कों पर गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही है. गाड़ियां पीली लाइट जलाकर आगे की ओर बढ़ रही है. कोहरे का कहर दिल्ली समेत देश के कई उत्तर भारत राज्यों में देखने को मिल रहा है. मौसम से जुड़े पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे साथ...
Continues below advertisement
Background
Weather Live Updates: देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके घने के कोहरे की चपेट में हैं. कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियां रेंगती दिखाई दे रही है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी बिल्कुल कम है. गाड़ियां सड़कों पर पीली बत्ती जलाकर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. वहीं दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के कई राज्य ठंढ और घने कोहरे की चपेट में है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी कोहरे और ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है. सुबह का तपमान बुधवार के मुकाबले आज ज्यादा नीचे है.
मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत के राज्यों में पारा अभी और नीचे जा सकता है. उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगहों पर बेहद घने कोहरे के कारण सामान्य जन-जीवन भी प्रभावित है. मध्य प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है.
Continues below advertisement
13:17 PM (IST) • 28 Jan 2021
14:52 PM (IST) • 28 Jan 2021
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया है कि अभी दो से तीन दिन तक लोगों की ऐसी ही भारी गलन भरी सर्दी का सामना करना पड़ सकता है.
14:05 PM (IST) • 28 Jan 2021
पटना समेत बिहार के 12 जिलों में 'कोल्ड डे' जैसे हालात हैं. जानकारी के अनुसार, पटना में रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जबकि दिन का तापमान सामान्य से 6 से 11 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार तक ऐसे ही हालात के अनुमान हैं.
12:29 PM (IST) • 28 Jan 2021
आगरा में गुरुवार को घने कोहरे की चादर देखने को मिली. तापमान गिरने के कारण लोगों की कंपकंपी छूट गई. तड़के चार बजे से ही घना कोहरा छा गया इस कारण जहां सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखे. वहीं, गलन से लोग भी परेशान नजर आए.
12:07 PM (IST) • 28 Jan 2021
पानीपत में सूर्य निकलने के एक घंटे बाद ही घना कोहरा छा गया. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है. कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है.
10:57 AM (IST) • 28 Jan 2021
बिहार शीतलहर की चपेट में है.लगातात कोहरा और सर्द हवाओं से आम जन जीवन परेशान है.राज्य में ठंड के कहर को देखते हुए लगभग 12 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है. पटना के साथ हीं गया,नालंदा, पूर्णिया, शेखपुरा,सुपौल, अररिया, सहरसा, किशनगंज, बेगूसराय, नवादा और लखीसराय के लिए मौसम विभाग ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक वहां अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है. इन जिलों में कोल्ड डे वाली स्थिति बनी हुई है.
10:04 AM (IST) • 28 Jan 2021
09:56 AM (IST) • 28 Jan 2021
दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई. कई इलाकों में विजिबिलिटी 10 से 15 मीटर दर्ज की गई. सुबह के वक्त दिल्ली के आईटीओ, कश्मीरी गेट, अक्षरधाम समेत तमाम यमुना से सटे इलाकों में सुबह 6 बजे घने कोहरे की चादर नजर आई. इसकी वजह से गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी हो गई.
09:16 AM (IST) • 28 Jan 2021
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है. अधिकारी ने बताया, ''मैदानी इलाकों में चल रही बर्फीली हवाओं से पारा और नीचे गिर सकता है.''
09:05 AM (IST) • 28 Jan 2021
गुरूवार को सुबह रांची समेत आसपास के इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिला. हालांकि सुबह करीब 8 बजे तक धूप निकल गयी. मगर पश्चिमी हवाओं के कारण धूप में भी हल्की ठंढक महसूस हो रही थी. मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे राज्य में दिन में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
07:34 AM (IST) • 28 Jan 2021
दिल्ली- एनसीआर में आज मौसम बेहद खराब है, हर तरफ घना कोहरा छाया हुआ है. यहां विजिबिलिटी भी बेहद कम हो गई है. सड़कों पर गाड़ियां बेहद धीमी रफ्तार से चल रही हैं. दिल्ली के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है. आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया है. अगर गाड़ी लेकर बाहर निकल रहे हैं तो पार्किंग लाइट जलाना न भूलें.
07:24 AM (IST) • 28 Jan 2021
उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से ठंड की चपेट में हैं. पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं और सर्दी में बढ़ोतरी हुई है. वही भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर भारत के मैदानों और मध्य भारत में अगले चार दिन खुष्क हवाओं का दौरा चलेगा. इसके कारण उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में अगले 3 से 4 दिन घना कोहरा छाने की अनुमान है.
07:22 AM (IST) • 28 Jan 2021
मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत के राज्यों में पारा अभी और नीचे जा सकता है. उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगहों पर बेहद घने कोहरे के कारण सामान्य जन-जीवन भी प्रभावित है. मध्य प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है.