×

एक्सप्लोरर

Weather Live Updates: कंपकपाती ठंड से दिल्लीवालों को अभी राहत मिलने की संभावना नहीं, लद्दाख में पारा -22 डिग्री पहुंचा

Weather Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले दो-तीन दिन में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है साथ ही शीत लहर चल सकती है.

weather live updates no relief from cold and fog in delhi Weather Live Updates: कंपकपाती ठंड से दिल्लीवालों को अभी राहत मिलने की संभावना नहीं, लद्दाख में पारा -22 डिग्री पहुंचा

Background

Weather Live Updates: कंपकपाती ठंड से दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों को अभी निजात मिलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है. पहाड़ी इलाको में बर्फवारी और मैदानी इलाकों में चल रही सर्द हवाओं के कारण दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्य भीषण ठंड की चपेट में हैं. ठंड के कारण लोग घर से नहीं निकल रहे हैं तो वहीं कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियों को चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गाड़ियां पीली लाइट जलाकर धीरे-धीरे सड़कों पर चल रही हैं. ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले दो-तीन दिन में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है साथ ही शीत लहर चल सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतम तापमान के लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस दौरान घने से बेहद घना कोहरा भी छा सकता है.

कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ''बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से आने वाली बफीर्ली हवाओं से तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और शहर में अगले दो-तीन दिन तक शीत लहर चलने का अनुमान है.'' आईएमडी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर शीत लहर और न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने पर भीषण शीत लहर की घोषणा कर देता है.

08:57 AM (IST)  •  26 Jan 2021

सर्दी का सितम इस तरह का है कि लद्दाख में पारा -22 डिग्री पहुंच गया है. वहीं देश के उत्तरी राज्यों में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है.
08:32 AM (IST)  •  26 Jan 2021

राजस्थान के कई इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी गिर रही है. माउंट आबू में पारा शून्य से चार डिग्री नीचे पहुंच गया है. सर्दी के कारण लोगों का घरों से निकलना दुभर हो गया है.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget