एक्सप्लोरर

अमित शाह के दौरे पर ममता को एक और झटका, TMC छोड़ चुके हिरण चटर्जी आज BJP में होंगे शामिल

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी के बड़े नेता पार्टी से किनारा कर रहे हैं. युवा तृणमूल मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष और बंगाल के जाने-माने अभिनेता हिरन चटर्जी आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावी दंगल में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी सेनापति की तरह मोर्चा संभाले हुए हैं लेकिन उनके सैनिकों में भगदड़ मची हुई है. इस लिस्ट में एक और बड़ा नाम आज जुड़ जाएगा. टीएमसी नेता हिरण चटर्जी बीजेपी का दामन थाम लेंगे.

19 दिसंबर 2020 को शुभेंदु अधिकारी को अपने साथ लाकर बीजेपी ने घोषित तौर पर सियासी सेंधमारी की शुरुआत अपना मंच और संग देकर की थी. खुद अमित शाह ने शुभेंदु को अपना सारथी बनाकर पार्टी का झंडा थमाया था. इसके बाद टीएमसी में भगदड़ का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो अब रफ्तार पकड़ चुका है. अब बंगाल के बगावती नेताओं की इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है हिरण चटर्जी का.

हिरण, टीएमसी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं. बांग्ला फिल्मों में इनकी अपनी फैन फॉलोइंग है. अब इन्हें अमित शाह की मौजूदगी में बंगाल में बीजेपी की पॉलिटिकल पिक्चर हिट कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी. हिरण चटर्जी ने खुद को टीएमसी से अलग कर लिया था और आज अमित शाह काकद्वीप में इन्हें बीजेपी का पटका ओढाएंगे.

"जहां सम्मान मिलेगा में वहीं जाना चाहता हूं" पाला बदलने की ये रस्मअदायगी भले ही आज होगी लेकिन हिरण चटर्जी ने 31 जनवरी को ही एबीपी न्यूज से बातचीत में सम्मान का हवाला देकर इस दलबदल की पु्ष्टि कर दी थी. उन्होंने कहा था, "जहां सम्मान मिलेगा में वहीं जाना चाहता हूं. सिर्फ प्रचार के लिए नहीं बल्कि काम के लिए जाना चाहता हूं. सिर्फ चुनाव के समय कहा जाता है कि इधर जाइये उधर जाइये. चुनाव के बाद कोई धन्यवाद तक भी नहीं कहता है. ये सब करते करते में थक चुका हूं."

अमित शाह जब भी बंगाल दौरे पर आते हैं, ममता बनर्जी के खेमें में खलबली मचा कर ही जाते हैं. पिछले चार महीनों में अमित शाह चार बार बंगाल आए और टीएमसी में टूट की इबारत लिखकर गए. कभी-कभी आए बगैर भी ऐसा ही किया.

विधानसभा चुनाव में तीन महीने बाकी पिछले साल 19 दिसंबर को अमित शाह दो दिनों के बंगाल दौरे पर आए थे. तब शुभेंदु अधिकारी समेत टीएमसी के 10 विधायक और 1 सासंद को बीजेपी में शामिल हुए थे. 31 जनवरी को उनकी वर्चुअल रैली से पहले टीएमसी विधायक वैशाली डालमिया, राजीब बनर्जी समेत टीएमसी के 6 नेता बीजेपी में आ गए

बंगाल विधानसभा चुनाव में लगभग तीन महीने का वक्त अभी बाकी है और शाह के कई दौरे भी हैं. दीदी भी ये बात समझती हैं, शायद इसलिए उन्होंने कई बार पार्टी की टूट पर अपने गुस्से का इजहार भी किया है. ममता बनर्जी ने कहा था, 'एक दूसरे को चोट देकर वोट बटोरना ही राजनीति कहलाता है और अभी इंतजार कीजिए क्योंकि चोट और वोट का ये खेल बंगाल में आखिरी शख्स के मतदान तक चलेगा और रोमांचक भी होगा.'

ये भी पढ़ें- West Bengal Opinion Poll: जानिए बंगाल में किसको मिलेंगी कितनी सीटें, क्या इस बार चलेगा मोदी का जादू?

PM मोदी के सभा के बाद 24 फरवरी को बंगाल के उसी मैदान में ममता बनर्जी की होगी जवाबी बैठक

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget