×

एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में राहुल गांधी बोले- सभी धर्मों को राजनीति से जुड़ना चाहिए, लेकिन मोदी सरकार बोलने की आजादी नहीं देती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु से मोदी सरकार पर हमला बोला. राहुल ने कहा कि मोदी सरकार खुद को हिंदू धर्म की प्रतिनिधि बताती है, लेकिन इस सरकार का कामकाज का तरीका हिंदुत्व के ठीक उलट है.

आज सियासत का सुपर संडे है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पुदुचेरी में हैं जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिन के तमिलनाडु दौरे पर हैं. तमिलनाडु दौरे के दूसरे दिन राहुल तिरूनेलवेली में एक कार्यक्रम में गए जहां सड़क किनारे खीरदकर नारियल पानी पीया. इससे पहले उन्होंने तिरुनेलवेल्ली के मशहूर अरुलमिगु नेलाइएप्पर मंदिर में पूजा अर्चना भी की. अपने तमिलनाडु दौरे पर उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सभी धर्मों को राजनीति से जुड़ना चाहिए, लेकिन मोदी सरकार बोलने की आजादी नहीं देती है.

राहुल गांधी ने तमिलनाडु में AIADMK सरकार और वहां के सीएम पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के सीएम को दिल्ली से पीएम मोदी कंट्रोल करना चाहते हैं. राहुल ने कहा, "मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से बहुत निराश हूं क्योंकि नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़े होने और सवाल पूछने की बजाय उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है. आत्मसमर्पण का एक ही कारण है कि सीएम भ्रष्ट हैं और नरेंद्र मोदी के पास ED, CBI और दूसरे संस्थान हैं."

"मुझे मिस्टर मोदी से डर नहीं लगता" तिरुनेलवेली में राहुल गांधी ने कहा, "जब मैं रात में सोने जाता हूं तो मुझे सिर्फ 30 सेकेंड में नींद आ जाती है क्योंकि मुझे मिस्टर मोदी से डर नहीं लगता. अब मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं. तमिलनाडू के मुख्यमंत्री को रात में सोने के लिए कितना समय लगता है? वे रात में नहीं सो पाते हैं क्योंकि वे ईमानदार नहीं हैं. ईमानदार नहीं हैं इसलिए वे नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं खड़े हो सकते हैं. नरेंद्र मोदी को लगता है कि वो तमिलनाडू के लोगों को कंट्रोल कर सकते हैं."

वहीं तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में शिक्षकों से संवाद करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ''समाज महिलाओं को सम्मान और उनका सशक्तिकरण किए बिना सफल नहीं हो सकता. शिक्षा सिर्फ अमीरों के लिए नहीं सभी के लिए होनी चाहिए. हम सत्ता में आएंगे तो गरीबों को छात्रवृत्ति देंगे और महिलाओं की शिक्षा तक पहुंच बढ़ाएंगे. हम एक ऐसे शत्रु से लड़ रहे हैं जो अपने विरोधियों को कुचल रहा है. लेकिन हम ये पहले भी कर चुके हैं. अंग्रेज नरेंद्र मोदी से बहुत ज़्यादा शक्तिशाली थे. इस देश के लोगों ने जैसे अंग्रेजों को वापस भेज दिया वैसे ही हम नरेंद्र मोदी को नागपुर वापस भेज दें."

ये भी पढ़ें-

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget