×

एक्सप्लोरर

Republic Day 2021: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी. पीएम मोदी के साथ-साथ कई नेताओं ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई दी. गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड में देश की सेना की ताकत की झलक देखने को मिलती है. इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर राफेल विमान को भी परेड में शामिल किया गया है. इसके साथ ही टी-90 टैंकों और सुखोई-30 एमके आइ लड़ाकू विमान भी प्रदर्शन का हिस्सा होंगे. पल पल की अपडेट्स जानने के लिए बनें रहें हमारे साथ...

Republic Day Live Updates 2021 72nd Republic Day today President and Prime Minister congratulate Republic Day 2021: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

Background

Republic Day 2021 LIVE Updates: देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ था इसी उपलक्ष्य में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. गणतंत्र दिवस पर होने पर परेड में देश की सेना की ताकत की झलक देखने को मिलेगी. इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर राफेल विमान को भी परेड में शामिल किया गया है. इसके साथ ही टी-90 टैंकों और सुखोई-30 एमके आइ लड़ाकू विमान भी प्रदर्शन का हिस्सा होंगे.

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को 72वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है. बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!'' पीएम मोदी के अलावा कई और नेताओं ने 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं दी है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी देशवासियों को बधाई दी है. ट्वीट कर उन्होंने लिखा है, ''गण अपने खुशहाल हों, तंत्र रहे आबाद। देख तिरंगा जग कहे, भारत जिंदाबाद।। #शुभ_गणतंत्र.''

32 झांकियां निकाली जाएगी इस बार

रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियों, रक्षा मंत्रालय की छह झांकियों अन्य केंद्रीय मंत्रालयों और अर्द्धसैनिक बलों की नौ झांकियों समेत 32 झांकियों में देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, आर्थिक उन्नति और सैन्य ताकत की आन बान शान नजर आएगी.

गणतंत्र दिवस परेड पर इस साल नौसेना अपने पोत आईएनएस विक्रांत और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान नौसैन्य अभियान की झांकी पेश करेगी. भारतीय वायु सेना हल्के लड़ाकू विमान तेजस और देश में विकसित टैंक रोधी निर्देश मिसाइल ध्रुवास्त्र पर प्रस्तुति पेश करेगी. राफेल समेत वायु सेना के 38 विमान और भारतीय थल सेना के चार विमान मंगलवार को उड़ान में हिस्सा लेंगे.

ये भी पढ़ेंः-

Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, इन रास्तों से गुजरेगा किसानों का ट्रैक्टर मार्च

Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस परेड में दुनिया देखेगी भारत की सैन्य ताकत, पहली बार उड़ान भरेगा राफेल

11:24 AM (IST)  •  26 Jan 2021

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है. उन्होंने लिखा है, ''अपने संविधान में निहित स्वतन्त्रता, समानता, बंधुत्व तथा सभी को न्याय जैसे आदर्शों के प्रति स्वयं को समर्पित करें... सभ्यतागत मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति अपने संकल्प को दोहराएं...''
11:25 AM (IST)  •  26 Jan 2021

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget