×

एक्सप्लोरर

क्या दुबई के शासक शेख मोहम्मद की गायब होने वाली बेटी प्रिंसेज़ लतीफ़ा जिंदा है? ब्रिटेन ने मांगे जिंदा होने के सबूत

दुबई के शक्तिशाली शासक की बेटी शेख लतीफा को बंधक बनाए जाने जेल विला में रखे जाने पर ब्रिटेन ने चिंता व्यक्त की है. ब्रिटिश विदेश सचिव डॉमिनिक राब ने संयुक्त अरब अमीरात से शेख लतीफा के जिंदा होने के सबूत मांगे हैं.

यूएई के प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति के तौर पर पदस्थ शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम की बेटी शेख लतीफा बिंत मोहम्मद अल मख्तूम का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था. जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें जेल विला में एक कैदी की तरह रखा गया है. जिसे लेकर अब ब्रिटेन ने चिंता व्यक्त की है.

दरअसल शेख लतीफा 2018 में देश छोड़कर भागने की कोशिश के दौरान एक नाव से पकड़ी गई थी. मंगलवार को सामने एक नए वीडियो में वह फिर नजर आई हैं. इस वीडियो में शेख लतीफा ने इस बात का खुलासा किया वह इस स्थिति में जीवित नहीं रह पाएगी. जिस पर ब्रिटिश विदेश सचिव डॉमिनिक राब ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए संयुक्त अरब अमीरात से शेख लतीफा के जिंदा होने के सबूत मांगे हैं.

शेख लतीफा पर ब्रिटेन ने जताई चिंता

डॉमिनिक राब का कहना है कि यह बहुत की परेशान करने वाला है इस विडियो में हम एक युवा महिला के भविष्य को गहरे संकट में देख सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रिटेन इस बारे में चिंतित था और संयुक्त राष्ट्र संघ इस वीडियो का फॉलो कर रहा है.

यूएई से की सबूतों की मांग

फिलहाल राब ने संयुक्त अरब अमीरात से किसी तरह के सबूत की मांग की है. जिससे यह साफ हो सके कि शेख लतीफा अभी जिंदा है. स्काई न्यूज टेलीविजन से बातचीत के दौरान राब ने कहा कि हम सबने वीडियो में शेख लतीफा को काफी मुश्किलों में देखा है. मुझे लगता है कि लोग सिर्फ एक मानवीय स्तर पर देखना चाहते हैं कि वह जीवित और स्वस्थ हैं.

शेख लतीफा ने वीडियो में किया खुलासा

दरअसल सामने आए वीडियो में शेख लतीफा को उनके बाथरूम में देखा जा सकता है. जहां उन्होंने इस वीडियो को बनाया और इस बात का खुलासा किया कि उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है और विला को जेल में बदल कर एक जेल विला बना दिया गया है. उन्होंने वीडियो में यह भी बताया था कि 'सभी खिड़कियां बंद हैं, मैं कोई खिड़की नहीं खोल सकती.'

इसे भी पढ़ेंः म्यांमारः तख्तापलट के पीछे हो सकता है चीन का हाथ

पाकिस्तान की बेपटरी हुई ‘कंगाल’ रेल को कैसे दौड़ाएंगे इमरान खान, चीन ने दिया ‘धोखा’

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget