×

एक्सप्लोरर

अमेरिकी अदालत की ऑनलाइन सुनवाई में ऑपरेशन थियेटर में सर्जरी करता डॉक्टर हुआ पेश, वायरल हुआ वीडियो, जांच बैठी

अमेरिका में कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई हो रही थी. इस दौरान एक सर्जन जूम एप पर ऑपरेशन थियेटर से कोर्ट की सुनवाई में पेश हुए. सोशल मीडिया पर कोर्ट की ऑनलाइन सुनवाई का वीडियो वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर फुटेज सामने आने के बाद तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है.

मरीज की सर्जरी करते हुए ऑनलाइन कोर्ट की सुनवाई में पेश होना एक अमेरिकी डॉक्टर को महंगा पड़ गया. डॉक्टर के खिलाफ कैलिफोर्निया के मेडिकल बोर्ड ने घटना की जांच करने की बात कही है. बीबीसी के मुताबिक, कैलोफिर्निया के प्लास्टिक सर्जन गुरुवार को ऑपरेशन थिएटर के अंदर होने के बावजूद जूम एप पर कोर्ट की सुनवाई में पेश हुए.

कोर्ट की वर्चुअली सुनवाई में सर्जरी करते डॉक्टर की पेशी

सुनवाई का वर्चुअली आयोजन कोरोना वायरस महामारी की वजह से किया गया था. इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में डॉक्टर ग्रीन को कोर्ट की सुनवाई के लिए सर्जिकल ड्रेस पहने देखा जा सकता है. क्लर्क ने पूछा, "क्या आप सुनवाई के लिए तैयार हैं? ऐसा लगता है कि आप अभी ऑपरेशन रूम में हैं?"

ग्रीन ने स्पष्ट किया कि निश्चित रूप से सर्जरी कर रहे हैं लेकिन सुनवाई के लिए तैयार हैं. उन्होंने अदालत को बताया कि सुनवाई शुरू की जा सकती है. जब उनसे पीठासीन अधिकारी ने उनके औचित्य पर सवाल उठाया गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "मेरे साथ ठीक मेरे पास एक अन्य सर्जन मरीज की सर्जरी कर रहे हैं."

वायरल वीडियो पर डॉक्टर के कदम को बताया जा रहा स्टंट कोर्ट की विचित्र सुनवाई का फुटेज सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने देखा है. कई यूजर ने डॉक्टर के कदम को गैर जिम्मेदाराना बताया है और कहा है कि मरीज की तरफ से सर्जन मुकदमा चलाए जाने के योग्य हैं. ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, "मरीज के पास खराब आचरण के लिए मुकदमा का पर्याप्त आधार है और डॉक्टर का लाइसेंस रद्द किया जाना चाहिए." एक अन्य यूजर ने बताया कि हो सकता है अभियुक्त ने सहानुभूति हासिल करने के लिए स्टंट किया हो?

गार्जियन अखबार ने रिपोर्ट दी कि मामले की गंभीरता का एहसास होने के बाद सुनवाई को तत्काल स्थगित कर दिया गया. पीठासीन कमिश्नर गैरी लिंक ने कहा, "मैं नहीं समझता कि ये उचित है. मैं एक दूसरी तारीख देने जा रहा हूं जब आप मरीज की जरूरत के वक्त सक्रिय रूप से शामिल न हों." कैलिफोर्निया के मेडिकल बोर्ड ने घटना की जांच करने का आश्वासन दिया है.

म्यांमार तख्तापलट: सेना की कार्रवाई में 18 प्रदर्शनकारियों की मौत, भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर कही ये बात

अंटार्कटिका में टूटा विशाल हिमखंड, आकार में मुंबई से दोगुना

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget