×

एक्सप्लोरर

भारत के दोस्तों को धमका रहा पाकिस्तान का बेस्ट फ्रेंड तुर्किए, कहा- 'आग भड़काई तो...'

Turkey Israel Tensions: तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने पूर्वी भूमध्य सागर में बढ़ते तनाव को लेकर इजरायल, ग्रीस और साइप्रस को कड़ी चेतावनी दी है

LIVE

Key Events
erdogan-warning-to-israel-greece-cyprus-over-eastern-mediterranean-military-alliance-tensions भारत के दोस्तों को धमका रहा पाकिस्तान का बेस्ट फ्रेंड तुर्किए, कहा- 'आग भड़काई तो...'
testing

Background

Turkey Israel Tensions: तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने पूर्वी भूमध्य सागर में बढ़ते तनाव को लेकर कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में, खासकर साइप्रस द्वीप के आसपास, संघर्ष की आग भड़काने की कोशिश की जा रही है और यदि तुर्किये तथा तुर्किये-साइप्रस के लोगों के अधिकारों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई तो उसका जवाब बेहद सख्त होगा.

एर्दोगन ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट करते हुए कहा कि तुर्किये इन घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहा है और किसी भी उकसावे को बर्दाश्त नहीं करेगा.

इजरायल-ग्रीस-साइप्रस गठजोड़ पर नाराजगी

एर्दोगन के तीखे बयान के पीछे इजरायल, ग्रीस और साइप्रस के बीच बन रहा नया सैन्य और ऊर्जा गठबंधन माना जा रहा है. तुर्किये का आरोप है कि यह गठबंधन क्षेत्र में उसके प्रभाव को सीमित करने और उसे घेरने की रणनीति का हिस्सा है. पार्टी के सांसदों को संबोधित करते हुए एर्दोगन ने कहा कि कुछ छोटे समूह इजरायल के हितों को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्र में अस्थिरता पैदा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये देश सिर्फ “हवाई किले” बना रहे हैं और उन्हें जोखिम भरे कदम उठाने से बचना चाहिए.

इजरायल को सीधी चेतावनी

तुर्किये के राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी से इजरायल का हौसला बढ़ा है और उसकी नीतियां क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा के लिए खतरा बन रही हैं. उन्होंने कहा कि इजरायल को अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में लाना अब केवल कुछ देशों का नहीं बल्कि पूरी मानवता का मुद्दा है.

सैन्य गठबंधन से बढ़ी चिंता

इजरायल ने ग्रीस और साइप्रस के साथ मिलकर पूर्वी भूमध्य सागर में लगभग 2,500 सैनिकों वाली एक संयुक्त रैपिड-रेस्पॉन्स सैन्य टास्क फोर्स बनाने का समझौता किया है. इसके तहत इजरायली वायुसेना और नौसेना ग्रीस तथा साइप्रस के कुछ सैन्य ठिकानों का उपयोग कर रही हैं.

तुर्किये इसे अपनी समुद्री सीमाओं और उत्तरी साइप्रस की घेराबंदी के रूप में देख रहा है. साथ ही लेबनान और सीरिया में इजरायली सैन्य कार्रवाइयों को लेकर भी तुर्किये की चिंता बढ़ी है. एर्दोगन ने कहा कि यदि यह स्थिति आगे बढ़ी तो इसका असर सीधे तुर्किये की सुरक्षा पर पड़ सकता है.

13:04 PM (IST)  •  15 Jun 2026

testttt

tttttttt

Load More
Tags :
World News
New Update
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Advertisement

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget