×

एक्सप्लोरर

कुदरत का अनोखा खेल: सऊदी अरब के रेगिस्तान में भारी बर्फबारी, ऊंटों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर

सऊदी अरब में इन दिनों हो रही बर्फबारी से हर कोई हैरान है. यहां हो रही बर्फबारी के कारण तापमान मइनस 2 जिग्री तक गिर गया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को ठंड से बचने का निर्देश दिया है.

सऊदी अरब का नाम आते ही अक्सर हमारे दिमाग में रेगिस्तान और एक गर्म प्रदेश की झलक उभर कर सामने आती है. हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखकर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है. सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर हो रहे हैं. जिसमें यह बताया जा रहा है कि सऊदी में बर्फबारी हो रही है.

सऊदी अरब में बर्फबारी से हर कोई हैरान

दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों से सऊदी अरब में बर्फबारी को देखकर हर कोई हैरान है. यहां बर्फबारी इस कदर हुई है कि रेगिस्तान की रेत के साथ ही ऊंटों की पीठ पर बर्फ की सफेद चादर साफ देखी जा सकती है.

हालांकि ऐसा पहली बार नही है जब सऊदी अरब में बर्फबारी हो रही है. इससे पहले भी कई बार सऊदी अरब में बर्फबारी देखी गई है. वहीं कुछ लोगों का दावा है कि बीते 50 सालों में सऊदी अरब में इतने बड़े पैमाने पर बर्फबारी देखी गई है.

मौसम निभाग ने दी चेतावनी

इसी बीच मौसम विभाग ने बर्फबारी को लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड कई गुना बढ़ सकती है. जिससे ज्यादातर रात में तापमान कई गुना कम हो सकता है. इसे में मौसम विभाग ने लोगों से रात को घरों में रहने की अपील करते हुए ठंड से बचने की अपील भी की है.

अल्जीरिया में भी बर्फबारी

वहीं सऊदी अरब के साथ ही उत्तरी अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान के अल्जीरिया में भी बर्फबारी ने सभी को हैरत में डाल रखा है. यहां कई हिस्सों में रात के समय तापमान माइनस 3 डिग्री के भी नीचे पहुंच चुका है. फिलहाल सऊदी अरब में लोग बर्फबारी और ठंड का लुत्फ लेते नजर आ रहे हैं. जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को हैरत में डाल रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः अमेरिकी थिंक टैंक ने कहा- भारत के विकास में मदद करना अमेरिका के हित में है

इस देश में लोग जानबूझकर कोरोना से हो रहे संक्रमित, जानिए इसके पीछे की असली वजह

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget