×

एक्सप्लोरर

जापान: कोरोना काल में बढ़ी आत्महत्याएं, 'अकेलेपन' से निपटने के लिए बनाया गया अलग मंत्रालय

कोरोना काल में जापान में आत्महत्या करने वालों की संख्या में इतना बड़ा इजाफा हुआ है कि देश में बढ़ते आत्महत्या के मामले से चिंतित जापान सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया और इसके लिए 'Minister of Loneliness' (अकेलेपन को दूर करने के लिए एक मंत्री) को नियुक्त किया है.

जापान में आत्महत्या के बढ़ते मामले को देखते हुए वहां की सरकार ने 'अकेलेपन' से निपटने के लिए एक मंत्री नियुक्त किया है. यह जिम्मेदारी मिलने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री तात्सुशी सकामोटो (Tetsushi Sakamoto) ने कहा कि प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने इसे राष्ट्रीय मामला माना है, जिसके तहत उन्होंने हल करने की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है.

उन्होंने आगे कहा कि महामारी के तहत महिलाओं की बढ़ती आत्महत्या दर को देखते हुए प्रधानमत्री सुगा ने मुझे इस मुद्दे की जांच करने और एक व्यापक रणनीति बनाने के निर्देश दिए है. मुझे उम्मीद है कि सामाजिक अकेलापन और अलगाव को रोकने के लिए और लोगों के बीच संबंधों को बचाने के लिए हम सफल होंगें. बता दें कि साल 2018 में ब्रिटेन भी कुछ इसी तरह के पद की नियुक्त कर दुनिया का पहला देश बना था.

दरअसल जापान, भारत की तरह युवा आबादी का देश नहीं है. फिर जो युवा है भी उनके साथ परिवार की कमी और फिर महामारी के कारण अकेलेपन और सामाजिक अलगाव को और भी बढ़ाया दिया है. साल 2020 में कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए जापान ने कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे. इसकी वजह से देश में शारीरिक या सामाजिक दूरी बनायी गई. कई ऐसे इन कारणों की वजह से जापान में खुदकुशी के मामलें लगातार बढ़े रहे है.

जापान में कोरोना महामारी के दौरान आबादी में अकेलेपन की समस्या बढ़ी है. जिसकी एक वजह इंटरनेट का ज्यादा इस्तमाल करना भी है. ज्यादा समय तक ऑनलाइन रहने के कारण युवा अकेलेपन के शिकार हो रहे हैं. हाल ही में एक अध्ययन में कुल 1,750 युवाओं को शामिल किया था. इसमें 16, 17 और 18 वर्ष की उम्र के युवा थे. जिसमें से अधिकांश लोगों ने इंटरनेट पर काफी समय खर्च किया था.

अगर जापान में कोरोना महामारी की बात करें तो जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, जापान में 426,000 से अधिक कोविड के मामले सामने आए जिनमें से 7,577 लोगों की मौतें गई है.

इसे भी पढे़ेंः

अमेरिका: बाइडेन ने भारतीय-अमेरिकी किरन आहूजा को नियुक्त किया पर्सनल मैनेजमेंट ऑफिस का मुखिया

KP ओली के फैसले को नेपाली SC ने पलटा, संसद बहाल करने का आदेश देते हुए कहा- 13 दिनों के अंदर बुलाएं सत्र

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget