×

एक्सप्लोरर

कोविड नियम तोड़ने पर पुलिस वाले को मिली 'लिप-लॉक' किस की रिश्‍वत, अब हुआ सस्पेंड

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पुलिस कर्मी को एक महिला के साथ किस करते हुए देखा जा सकता है. दरअसल पुलिसकर्मी ने महिला को कोरोना नियमों को उल्लंघन करने पर रोका था. वहीं महिला को किस की रिश्वत पर जाने दिया. मामले में पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है.

कोरोना वायरस का संक्रमण अभी भी पूरी दुनिया के लिए सरदर्द बना हुआ है. कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए कई देशों में कई कड़े नियम बनाए गए हैं और लॉकडाउन लगाया है. जिसे नहीं मानने पर लोगों को काफी मुश्किल से गुजरना पड़ रहा है और काफी जुर्माना भी चुकाना पड़ रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक पुलिस कर्मी को एक महिला को लिप-लॉक करते हुए देखा जा सकता है.

पुलिस कर्मी को मिली अनोखी रिश्वत

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के पेरू देश में पुलिस कर्मी ने कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर महिला को पकड़ा था. जिस पर महिला के अनोखे अंदाज में जुर्माना चुकाने पर पुलिस कर्मी पर एक्शन लिया गया है. दरअसल पेरू में कोविड नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ी गई महिला ने पुलिस कर्मी को लिप-लॉक यानी की किस किया. जिसके बाद पुलिस कर्मी ने महिला को जाने दिया. ऐसा करने पर पुलिस कर्मी अब मुश्किलों में घिरता दिख रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह घटना पेरू की राजधानी लिमा के मीराफ्लोर्स बोर्डवाक इलाके की बताई जा रही है. जिस वक्त पुलिस कर्मी ने महिला को किस के जुर्माने पर जाने दिया, उस वक्त यह घटना किसी शख्स ने अपने कामरे में कैद कर ली. जो अब सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद काफी तेजी से वायरल भी हो रही है.

पुलिसकर्मी हुआ निलंबित

सोशल मीडिया पर यह वीडियो एक स्थानीय टीवी चैनल ने रिलीज किया है. जिसके सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई है और मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. वहीं अपने काम से लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया गया है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी ने कोविड नियमों का उल्लंघन करती महिला के साथ कुछ नोट कर रहा है. जिसके बाद दोनों में कुछ बात होती है और पुलिस कर्मी अपना मास्क नीचे कर महिला को किस तकरता है, जिसके बाद उस महिला को जाने देता है.

इसे भी पढ़ेंः अमेरिकी थिंक टैंक ने कहा- भारत के विकास में मदद करना अमेरिका के हित में है

इस देश में लोग जानबूझकर कोरोना से हो रहे संक्रमित, जानिए इसके पीछे की असली वजह

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget