×

एक्सप्लोरर

Zero Discrimination Day: जानिए क्यों मनाया जाता है जीरो डिस्क्रिमिनेशन डे, इस बार की थीम भी जानें

विश्व स्तर पर 1 मार्च को शून्य भेदभाव दिवस (Zero Discrimination Day) मनाया जाता है. दरअसल ये महिलाओं और लड़कियों के साथ भेदभाव और असमानता को चुनौती देने के लिए मनाया जाता है. बता दें कि इस जीरो डिस्क्रिमिनेशन डे का प्रतीक एक तितली है. वहीं सोशल मीडिया पर लोग अपनी तस्वीरें में तितली दिखाते हुए इस डे को मनाते है.

संयुक्त राष्ट्र एड्स कार्यक्रम (UNAIDS) द्वारा शून्य भेदभाव दिवस मनाया जाता है. हर साल 1 मार्च को ये दिवस मनाया जा रहा है और इसकी शुरुआत 2014 से हुई थी. इसे एड्स कार्यक्रम से जोड़ा जाता है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि एड्स को मिटाने के लिए महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से लड़ना जरूरी है. जीरो डिस्क्रिमिनेशन डे पर इस साल की थीम UNAIDS द्वारा आय, लिंग, आयु, स्वास्थ्य की स्थिति, व्यवसाय, विकलांगता, यौन उत्पीङन, नशीली दवाओं के उपयोग, लिंग पहचान, जाति, वर्ग, जातीयता और धार्मिक आधार पर असमानताओं को समाप्त करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता पर रखी गई है.

जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है Zero Discrimination Day

विश्व में हर तीन महिलाओं में से एक महिला हिंसा के किसी न किसी रूप का सामना कर रही है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार विश्व में 50 फीसदी से अधिक महिलाओं ने उनके खिलाफ होने वाली हिंसा की रिपोर्ट की है. इसलिए, जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस महत्वपूर्ण है. शून्य भेदभाव दिवस सभी के अधिकारों को प्रोत्साहित करने और उन्हें चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है, चाहे फिर वो उम्र, लिंग, सेक्सुअलिटी, राष्ट्रीयता, जातीयता और रंग किसी भी आधार पर हो. इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य बगैर किसी विकल्प के महिलाओं व लड़कियों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के क्षेत्र में बराबरी के अवसर के लिए आवाज उठाना है.

1 मार्च 2014 को हुई थी शुरुआत

वैसे तो शून्य भेदभाव दिवस की शुरुआत 1 मार्च 2014 को UNAIDS के कार्यकारी निदेशक द्वारा की गई, लेकिन इसके मनाए जाने की घोषणा UNAIDS द्वारा दिसंबर 2013 में विश्व एड्स दिवस पर अपने शून्य भेदभाव अभियान कार्यक्रम के बाद की गई थी. इस प्रकार ये दिवस UNAIDS के कार्यकारी निदेशक मिशेल सिदीबे द्वारा बीजिंग में एक बड़े इवेंट के साथ घोषित किया गया था.

इसे भी पढ़ेंः

मीडिया की मेहनत पर Google और Facebook जैसी टेक कम्पनियां कब तक खाएंगी मलाई?

बिटकॉइन पर बिल गेट्स की सलाह, बोले- एलन मस्क से कम पैसा है तो नहीं खरीदें बिटकॉइन

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget