ऑस्ट्रेलियाई ओपन में हुआ बड़ा उलटफेर, 22 साल के स्टेफानोस सितसिपास ने राफेल नडाल को हराकर रचा इतिहास

स्टेफानोस सितसिपास की इस जीत को टेनिस इतिहास की सर्वश्रेष्ठ वापसी के रूप में भी याद रखा जाएगा क्योंकि इतिहास में ऐसा केवल दूसरी बार हुआ जब स्पेन के राफेल नडाल शुरुआती दो सेट जीतने के बाद कोई मैच हारे हो.

Continues below advertisement

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रफेल नडाल का 21वां गैंडस्लैम का खिताब जीतने का सपना ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में स्टेफानोस सिटिसिपास से हार कर टूट गया. ग्रैंडस्लैम के 225 मैचों के करियर में बुधवार ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ जब दो सेट में बढ़त लेने के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

Continues below advertisement

सितसिपास ने उन्हें 3-6, 2-6, 7-6, 6-4, 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. यूनान के 22 साल के इस खिलाड़ी को अब फाइनल में पहुंचने के लिए 2019 के यूएस ओपन के उपविजेता दानिल मेदवेदेव से शुक्रवार को भिड़ना होगा.

सितसिपास ने रचा इतिहास

स्टेफानोस सितसिपास की इस जीत को टेनिस इतिहास की सर्वश्रेष्ठ वापसी के रूप में भी याद रखा जाएगा क्योंकि इतिहास में ऐसा केवल दूसरी बार हुआ जब स्पेन के राफेल नडाल शुरुआती दो सेट जीतने के बाद कोई मैच हारे हो.

एक अन्य सेमीफाइनल में शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का सामना 114वीं रैंकिंग के खिलाड़ी असलान कारात्सेव से होगा. सितसिपास और मेदवेदेव ने अब तब एक भी ग्रैंडस्लैम नहीं जीता है जबकि कारात्सेव पहली बार ग्रैंडस्लैम में खेल रहे है.

रूस के टेनिस खिलाड़ी मेदवेदेव ने गर्मी के कारण मांसपेशियों में खिंचाव के बाद भी क्वार्टर फाइनल में बुधवार को यहां हमवतन आंद्रेय रूबलेव को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. चौथी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने रूबलेव को 7-5, 6-3, 6-2 से हराकर लगातार 19वीं जीत के साथ तीसरी बार ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में जगह पक्की की.

मेदवेदेव ने कहा कि उनके बायें पैर में काफी दर्द हो रहा था और आखिरी तीन अंक के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. उन्होंने लगभग दो घंटे तक चले मैच के बाद कहा , ‘‘यह आसान नहीं था. ’’

यहां लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में खेले गये इस मैच में कई लंबी रैलियां देखने को मिली. उन्होंने कहा, ‘‘मैच के दौरान कई अविश्वसनीय रैली देखने को मिली और अंक हासिल करने के बाद सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी.’’

यह भी पढ़ें- 

2011 विश्व कप के समेफाइनल में बिना खाना खाए टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चटाई थी धूल, सुरेश रैना ने सुनाई पूरी कहानी

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola