राजा जी के दिलवा टूट जाए', भोजपुरी गाने पर जमकर नाचे आकाश दीप; अपने ही तिलक पर ढाया कहर

राजा जी के दिलवा टूट जाए', भोजपुरी गाने पर जमकर नाचे आकाश दीप; अपने ही तिलक पर ढाया कहर

Continues below advertisement

भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप के तिलक समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आकाश अपने तिलक पर पवन सिंह के गाने 'तहरा राजाजी का दिलवा टूट जाए' पर जमकर डांस करते हुए नजर आए. 22 जून को उनके घर मेहंदी की रस्म है.

Continues below advertisement

वायरल वीडियो में स्टेज पर उनके साथ उनके दोस्त, भोजपुरी कलाकार और अन्य मेहमान भी नजर आ रहे हैं. जैसे ही पवन सिंह का पॉपुलर गाना 'तहरा राजाजी का दिलवा टूट जाए' बजा, आकाश दीप खुद को रोक नहीं पाए और नाचने लगे. उनके तिलक समारोह में कई सारे भोजपुरी गानों को बजाया गया, जिसमें वह खूब नाचे. बता दें कि शाहाबाद रेंज का हिस्सा रोहतास जिले की मूल बोली भोजपुरी ही है.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola