श्रीलंका: तेज गेंदबाजी कोच के पद से चमिंडा वास का इस्तीफा, 3 दिन पहले ही हुई थी नियुक्ति

वास को तीन दिन पहले ही इस पद पर नियुक्त किया गया था. वास ने वेस्टइंडीज के दौरे पर टीम के रवाना होने से ठीक पहले इस्तीफा दिया.वास को तीन टी20 और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के अलावा दो टेस्ट की श्रृंखला के लिए सोमवार को टीम के साथ वेस्टइंडीज रवाना होना था.

Continues below advertisement

कोलंबो: श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने सोमवार को देश के क्रिकेट बोर्ड के साथ वेतन विवाद के कारण राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया. उन्हें तीन दिन पहले ही इस पद पर नियुक्त किया गया था. वास ने वेस्टइंडीज के दौरे पर टीम के रवाना होने से ठीक पहले इस्तीफा दिया.

Continues below advertisement

हम उसकी शर्तों पर सहमति नहीं जता सकते थे- श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम उसकी शर्तों पर सहमति नहीं जता सकते थे कि इसलिए उसने इस्तीफा दे दिया.’’ एसएलसी ने बयान में कहा, ‘‘यह निराशाजनक है कि दुनिया भर में जिस तरह का आर्थिक माहौल है उसे देखते हुए वास ने निजी वित्तीय फायदे के लिए टीम की रवानगी की पूर्व संध्या पर अचानक और इस तरह का गैरजिम्मेदाराना कदम उठाया.’’

हाल में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ टीम के खराब प्रदर्शन के बाद वास को पिछले हफ्ते ही आस्ट्रेलिया के डेविड सेकेर की जगह श्रीलंका का तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया था.

वास को कल वेस्टइंडीज रवाना होना था

वास को तीन टी20 और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के अलावा दो टेस्ट की श्रृंखला के लिए सोमवार को टीम के साथ वेस्टइंडीज रवाना होना था. बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि देश के शीर्ष तेज गेंदबाजों में शामिल रहे वास ने एसएलसी अकादमी के कोच पद से भी इस्तीफ दे दिया है.

यह भी पढ़ें-

IPL के दौरान फास्ट फूड, शराब, तंबाकू का विज्ञापन नहीं करेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

Vijay Hazare Trophy : S Sreesanth की घातक गेंदबाजी, लिए पांच विकेट

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola