India Squad: गंभीर ने इस खिलाड़ी का सेलेक्शन कर सभी को चौंकाया, वनडे और टी20 दोनों टीम में किया शामिल

Riyan Parag: हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने वनडे और टी20 दोनों टीम में रियान पराग को चुना है. हालांकि, फैंस इस फैसले से हैरान हैं.

Continues below advertisement

India Squad For Sri Lanka Tour: BCCI ने भारत के श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. श्रीलंका में टीम इंडिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इन दोनों सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी गई है. हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने वनडे और टी20 दोनों टीम में रियान पराग को चुना है. हालांकि, फैंस इस फैसले से हैरान हैं. 

Continues below advertisement

फैंस को रियान पराग के सेलेक्शन पर काफी हैरानी हो रही है. दरअसल, पराग को वनडे सीरीज में रिंकू सिंह से ऊपर रखा गया और टी20 सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा जैसे शानदार खिलाड़ियों के ऊपर तरजीह दी गई है. ऐसे में फैंस को यह फैसला रास नहीं आ रहा है. 

 

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola