×

एक्सप्लोरर

IND Vs AUS 2nd Test Highlights: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, मेलबर्न का किला किया फतेह

IND Vs AUS 2nd Test Highlights: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. टीम इंडिया के लिए मेलबर्न की जीत बेहद ही खास है क्योंकि इस मैच में टीम इंडिया विराट कोहली के बिना ही मैदान पर उतरी थी.

IND Vs AUS 2nd Test Day 4 Live Score Updates, India Vs Australia Live Updates, Team India won by 8 wickets IND Vs AUS 2nd Test Highlights: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, मेलबर्न का किला किया फतेह

Background

IND Vs AUS 2nd Test Match Highlights: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. तीसरे दिन के खेल का अंत होने तक टीम इंडिया बेहद ही मजबूत स्थिति में पहुंच गई है और वह सीरीज में 1-1 से बराबरी करने से चंद कदम की दूरी पर खड़ी है. चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया टीम 6 विकेट के नुकसान पर 133 रन से आगे अपनी पारी को बढ़ाएगी और उसकी कोशिश 2 रन की बढ़त को कम से कम इतना आगे ले जाने की होगी कि गेंदबाजों के पास कुछ स्कोर तो रहे डिफेंड करने के लिए.

तीसरे दिन का खेल पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा. ऑस्ट्रेलिया पर पहली पारी में 131 रन की बढ़त बनाने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को मैदान पर टिकने का कोई मौका नहीं दिया. वेड ने 40 और लाबुशेन ने 28 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को पारी की हार से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

चौथे दिन ग्रीन 17 और कमिंस 15 रन से आगे अपनी पारियों को बढ़ाएंगे. भारत की ओर से इस पारी में जडेजा को दो विकेट मिल चुके हैं, जबकि बुमराह, उमेश, सिराज और अश्विन ने 1-1 विकेट हासिल किया है.

टीम इंडिया ने तीसरे दिन रहाणे के 112 और जडेजा के 57 रन की बदौलत 326 रन बनाए और वह ऑस्ट्रेलिया पर पहली पारी में 131 रन की बेहद ही महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिर्फ 195 रन पर सिमट गई थी.

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एडिलेड टेस्ट को 8 विकेट से अपने नाम कर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली थी.

09:28 AM (IST)  •  29 Dec 2020

टीम इंडिया ने पहला टेस्ट मैच 36 रन पर ऑलआउट होने की वजह से 8 विकेट से गंवा दिया था. इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अर्धशतक बनाने का मौका भी नहीं दिया. विराट कोहली के बिना मैदान पर उतरी टीम इंडिया के लिए बॉक्सिंग डे टेस्ट की जीत बेहद ही खास है. टीम इंडिया चार टेस्ट मैचों की सीरीज में मजबूती के साथ वापसी करने में कामयाब रही है. सिडनी टेस्ट में रोहित शर्मा की वापसी से टीम इंडिया के और मजबूत होने की संभावना है.
09:23 AM (IST)  •  29 Dec 2020

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget