×

एक्सप्लोरर

IND Vs AUS 1st Test: टीम इंडिया की शर्मनाक हार, सीरीज में 1-0 से आगे हुआ ऑस्ट्रेलिया

IND Vs AUS, Adelaide Test: ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट के तीसरे दिन ही टीम इंडिया को 8 विकेट से मात दे दी है. टीम इंडिया के लिए यह हालिया समय की सबसे शर्मनाक हार है. चार टेस्ट मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से बढ़त बना चुका है.

IND Vs AUS Adelaide Test Live Updates, India Vs Australia Live Score Updates, India Lowest test total IND Vs AUS 1st Test: टीम इंडिया की शर्मनाक हार, सीरीज में 1-0 से आगे हुआ ऑस्ट्रेलिया

Background

IND Vs AUS, Adelaide Test: ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच एडिलेड ओवल के मैदान पर खेले जा रहे बार्डर-गावस्कर सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा. तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन से आगे अपनी पारी को बढ़ाना शुरू करेंगे. दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर मयंक अग्रवाल 5 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि नाइट वॉचमैन के रूप में बुमराह को अपना खाता खोलना बाकी है.

दूसरे दिन के खेल की बात करें तो टीम इंडिया ने मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली. दूसरे दिन हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने तो निराश किया और 6 विकेट के नुकसान पर 233 से आगे खेलते हुए पारी में सिर्फ 11 रन ही जोड़ पाए. 244 रन पर ऑलआउट होने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे दिन मैच में वापसी करवा दी.

भारतीय गेंदबाजों के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज रन बनाने में पूरी तरह से नाकाम रहे. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 191 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से टिम पेन ने 73 रन की नाबाद पारी खेली जबकि लाबुशेन ने 47 रन की पारी खेली.

भारत की ओर से आर अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 55 रन देकर चार विकेट लिए. उमेश यादव तीन विकेट लेने में कामयाब रहे, जबकि बुमराह ने दो विकेट हासिल किए.

टीम इंडिया पहली पारी में 53 रन की बेहद ही महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने में कामयाब रही. दूसरी पारी में हालांकि टीम इंडिया के ओपनर्स ने भी निराश किया और पृथ्वी शॉ सिर्फ 4 रन बनाकर कमिंस का शिकार हो गए.

पहले दिन के खेल का अंत होने तक टीम इंडिया की कुल बढ़त 62 रन हो गई है. तीसरे दिन टीम इंडिया की कोशिश अपनी बढ़त को आगे बढ़ाने की होगी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज कम से कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे.

13:28 PM (IST)  •  19 Dec 2020

ऑस्ट्रेलिया ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. सीरीज में आगे इंडिया की मुश्किलें बढे़ेंगी ही क्योंकि विराट कोहली पहले मैच के बाद इंडिया वापस लौट रहे हैं. रोहित शर्मा की भी दूसरे टेस्ट में वापसी नहीं होगी. इसके अलावा मोहम्मद शमी की चोट ने टीम इंडिया की परेशानी और बढ़ा दी है. अंजिक्य रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया के लिए अगले तीन मैच बहुत बड़ी चुनौती साबित होने वाले हैं.
13:26 PM (IST)  •  19 Dec 2020

बर्न्स ने छक्के लगाकर टीम इंडिया को पहले टेस्ट में मात दी है. ऑस्ट्रेलियाई टीम 8 विकेट से एडिलेड टेस्ट को जीतने में कामयाब रही. बर्न्स 51 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्हें ऑस्ट्रेलिया को बेहद आसानी से जीत दिला दी. टीम इंडिया के लिए यह हालिया समय की सबसे करारी हार है.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget