×

एक्सप्लोरर

IND Vs AUS Highlights: इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए, जीत के लिए 309 रन और बनाने की जरूरत

IND Vs AUS Sydney Test Highlights: सिडनी टेस्ट का चौथा दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. इंडिया ने 407 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा 52 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे. इंडिया को आखिरी दिन जीत के लिए 309 रन की जरूरत है और उसके हाथ में 8 विकेट हैं.

IND Vs AUS Live Score Updates, India vs Australia Live Updates, India Live Score, Day 4 Highlights IND Vs AUS Highlights: इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए, जीत के लिए 309 रन और बनाने की जरूरत

Background

IND Vs AUS Sydney Test Highlights: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में हो रहे तीसरे टेस्ट का चौथा दिन है. तीसरे दिन का अंत होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए थे. ऑस्ट्रेलिया के दो इन फॉर्म बल्लेबाज लाबुशेन 47 और स्मिथ 29 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. तीसरे दिन इंडिया की पहली पारी 244 रन पर समाप्त हो गई और ऑस्ट्रेलिया 94 रन की बढ़त लेने में कामयाब रहा.

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत हालांकि दूसरी पारी में अच्छी नहीं रही. ऑस्ट्रेलिया ने 35 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए थे. पहली पारी में फिफ्टी लगाने वाले पुकोवस्की 10 रन ही बना पाए जबकि डेविड वार्नर दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाए और 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे. भारत की तरफ से सिराज और अश्विन 1-1 विकेट ले चुके हैं.

ओपनर्स के आउट होने के बाद स्मिथ और लाबुशेन ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को कोई खास मौका नहीं दिया. दोनों ही खिलाड़ियों ने पहली पारी के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए दिन का खेल होने तक ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 197 रन पर लाकर टीम को सिडनी टेस्ट में बेहद मजबूत स्थिति में ला दिया.

इससे पहले तीसरे दिन लंच सेशन के बाद टीम इंडिया ने सिर्फ 64 रन के अंदर अपने आखिरी 6 विकेट गंवा दिए. टीम इंडिया एक वक्त 4 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाकर अच्छी स्थिति में नज़र आ रही थी, लेकिन बाद में वह सिर्फ 244 रन ही बना पाई.

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 338 रन बनाए थे और इसी वजह से उसे पहली पारी में 94 रन की निर्णायक बढ़त मिली. दोनों टीमों के बीच चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है.

12:35 PM (IST)  •  10 Jan 2021

तीसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल का अंत हो गया है. इंडिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 98 रन है. टीम इंडिया को जीत के लिए अभी 309 रन की जरूरत है. टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा ने 52 और शुभमन गिल ने 31 रन की पारी खेली. दिन का खेल खत्म होने पर पुजारा 9 और रहाणे 4 रन बनाकर नाबाद हैं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड और कमिंस ने एक-एक विकेट लिया है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाकर घोषित की और इंडिया को 407 रन की चुनौती दी. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 338 रन बनाए थे. इंडिया पहली पारी में 244 रन बना पाया. पांचवें और आखिरी दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 4.30 बजे शुरू होगा.
12:19 PM (IST)  •  10 Jan 2021

कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया को बड़ी कामयाबी दिला दी है. रोहित शर्मा फिफ्टी लगाकर कमिंस की गेंद पर छक्का जड़ने के चक्कर में आउट हो गए. टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 92 रन है. रोहित शर्मा 52 रन बनाकर आउट हुए. पुजारा का साथ देने के लिए अंजिक्या रहाणे क्रीज पर आए हैं.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget