×

एक्सप्लोरर

IND VS ENG 3RD Test: इशांत शर्मा ने रचा इतिहास, इस मुकाम को हासिल करने वाले बने दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज

अपना 100वां टेस्ट खेल रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ जैक क्रॉली को शून्य पर पवेलियन भेजा.

IND VS ENG 3RD Test: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पूर्व दिग्गज और कप्तान कपिल देव के बाद 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं. ईशांत ने इंग्लैंड के साथ मोटेरा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही यह उपलब्धि हासिल की.

यह मैच डे-नाइट हो रहा है. इस स्टेडियम की क्षमता 1 लाख 10 हजार है और यह अब दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन चुका है. इसी स्टेडियम में भारत के सर्वकालिक महान टेस्ट गेंदबाज अनिल कुम्बले ने भी अपना 100वां टेस्ट खेला था.

साल 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वाले ईशांत ने अब तक कुल 99 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.22 की औसत से 302 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने घर में 39 टेस्ट मैचों में 103 विकेट जबकि घर से बाहर 60 टेस्ट मैचों में 199 विकेट झटके हैं. घर में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 78 रन पर नौ विकेट और घर से बाहर 108 रन पर 10 विकेट है.

राष्ट्रपति ने दी मोमेंटो

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 100वां टेस्ट मैच पूरा करने वाले ईशांत शर्मा को मैच शुरू होने से पहले एक स्पेशल कैप और एक मोमेंटो भेंट किया. इस दौरान वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इशांत ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट

दिल्ली के इस तेज गेंदबाज ने अपने करियर में अब तक सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 टेस्ट मैचों में 59 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 19 टेस्ट मैचों में 61 विकेट, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 टेस्ट मैचों में 31 विकेट और वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 टेस्ट मैचों में 46 विकेट लिए हैं.

साथ ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 12 टेस्ट मैचों में 36 विकेट, न्यूजीलैंड के खिलाफ सात टेस्ट मैचों में 35 विकेट, बांग्लादेश के खिलाफ सात टेस्ट मैचों में 25 विकेट और पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट में पांच और अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट में चार विकेट चटकाए हैं.

ईशांत ने 100 टेस्ट मैच खेलने की उपलब्धि हासिल करने के बाद मैच शुरू होने से पहले टॉस के बाद कहा, " मेरे लिए अभी तक का करियर का अनुभव काफी अच्छा रहा है. मैंने यहां तक पहुंचने के दौरान इसका काफी लुत्फ उठाया और टीम के साथ इसका पूरा आनंद लिया है."

ईशांत का भारतीय टीम के साथ यह दूसरा पिंक बॉल टेस्ट है. पहले पिंक बॉल टेस्ट में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट लिए थे. उन्होंने कहा, "जब हमने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला पिंक बॉल टेस्ट खेला था, तो उस समय लाल गेंद की तरह ही पिंक बॉल भी स्विंग हो रही थी. हालांकि यह बताना मुश्किल है कि गेंद कितनी स्विंग होगी. विकेट देखने के बाद ही आपको पता चलेगा कि इस विकेट पर कौन सी लैंथ सही रहेगी."

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget