एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: धोनी का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच सकते हैं कोहली, लेकिन जानें क्यों विराट के मायने नहीं रखती यह बात

IND Vs ENG: टीम इंडिया अगर अहमदाबाद टेस्ट में जीत दर्ज करती है तो विराट कोहली इतिहास रच देंगे. तीसरे टेस्ट में जीत के साथ ही विराट कोहली भारत में धोनी की 21 टेस्ट जीत का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे. लेकिन कोहली ने कहा है कि उनके लिए यह रिकॉर्ड मायने नहीं रखता.

IND Vs ENG 3rd Test Match: इंडिया और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जाना है. अहमदाबाद टेस्ट में विराट कोहली के पास महेंद्र सिंह धोनी के भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट जीत के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है. कोहली ने हालांकि कहा है कि उनके लिए कोई रिकॉर्ड मायने नहीं रखता और वह सिर्फ टेस्ट में टीम इंडिया की जीत चाहते हैं.

चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 317 रन से हराया. विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय जमीन पर टीम इंडिया की यह 21वीं टेस्ट जीत थी. इस जीत के साथ ही विराट कोहली ने धोनी के सबसे ज्यादा 21 टेस्ट जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की. अगर टीम इंडिया डे नाइट टेस्ट में जीत दर्ज करने में कामयाब होती है तो यह विराट कोहली की कप्तानी में घर में 22वीं जीत होगी और वह भारत के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे.

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने के सवाल पर कोहली ने कहा, ''मेरे लिए यह रिकॉर्ड मायने नहीं रखता. यह क्या कोई भी रिकॉर्ड मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता. मेरे लिए सिर्फ एक ही चीज मायने रखती है और वो है टीम इंडिया की जीत.''

1-1 से बराबर है सीरीज

बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर मोहम्मद अजरुद्दीन हैं जिनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने घर में 13 टेस्ट जीते. सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत में टीम ने 10 टेस्ट जीते जबकि गावस्कर ने भारत में टीम को 7 बार विजेता बनाया.

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है. इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में इंडिया को 228 रन से हराया था. इंडिया ने दूसरा टेस्ट 317 रन से जीतकर हिसाब बराबर कर लिया. सीरीज के आखिरी दोनों मुकाबले अहमदाबाद में ही खेले जाएंगे.

IND Vs ENG: बुमराह की होगी Playing 11 में वापसी, दोनों टीमों में देखने को मिलेंगे बड़े बदलाव

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
भारत में कोरोना से खतरनाक वायरस इबोला की एंट्री? अफ्रीका से लौटी 28 साल की महिला अस्पताल में भर्ती
भारत में कोरोना से खतरनाक वायरस इबोला की एंट्री? अफ्रीका से लौटी महिला अस्पताल में भर्ती
अखिलेश यादव ने CM योगी को बताया 'सबसे असफल मुख्यमंत्री,' यूपी में बिजली कटौती पर भड़के
अखिलेश यादव ने CM योगी को बताया 'सबसे असफल मुख्यमंत्री,' यूपी में बिजली कटौती पर भड़के
ईरान से डील के लिए भीख मांग रहे डोनाल्ड ट्रंप! IRGC का दावा - तेल की कीमतों ने अमेरिका...
ईरान से डील के लिए गिड़गिड़ा रहे डोनाल्ड ट्रंप! IRGC का दावा - तेल की कीमतों ने अमेरिका...
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
'वरुण धवन कभी सलमान नहीं बन सकता', सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के Chunnari Chunnari के रीमेक को बताया 'भजन'
'वरुण धवन सलमान खान नहीं बन सकते', 'चुनरी चुनरी' के रीमेक पर भड़के सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य
सिंधु जल संधि को लेकर फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत से लगाई ये गुहार
सिंधु जल संधि को लेकर फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत से लगाई ये गुहार
'मोटी हो, जॉब कैसे करोगी?' वजन की वजह से लड़की के हाथ से निकल गई नौकरी, यूजर्स हैरान
'मोटी हो, जॉब कैसे करोगी?' वजन की वजह से लड़की के हाथ से निकल गई नौकरी, यूजर्स हैरान
Mobile Data जल्दी खत्म हो जाता है? फोन की ये छुपी सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट, पूरे दिन चलेगा डेटा
Mobile Data जल्दी खत्म हो जाता है? फोन की ये छुपी सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट, पूरे दिन चलेगा डेटा
Embed widget