×

एक्सप्लोरर

धोनी ने क्यों इशांत से कहा था कि 'लंबू तूने मुझे अकेला छोड़ दिया'

इशांत शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले तीसरे टेस्ट में अपने टेस्ट करियर का 100वां मुकाबला खेला है. इशांत शर्मा ने इस बेहद ही खास मुकाबले से पहले अपने करियर के बारे में कई खुलासे किए. इसके साथ ही इशांत शर्मा ने उस मुकाबले को याद किया जब उन्होंने धोनी को अकेला छोड़ दिया था.

IND Vs ENG: इंडिया और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डे नाइट टेस्ट खेला जा रहा है. इस मैच में मैदान पर उतरते ही इशांत शर्मा ने इतिहास रचा. इशांत शर्मा इंडिया की ओर से 100 टेस्ट खेलने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बने. इशांत शर्मा ने हालांकि यह मुकाम हासिल करने से पहले कप्तान धोनी के आखिरी टेस्ट को याद किया. धोनी ने अपने आखिरी मुकाबले में इशांत शर्मा से कहा था कि तुमने मुझे अकेला छोड़ दिया.

इशांत शर्मा से पहले बतौर तेज गेंदबाज कपिल देव ही भारत की ओर से 100 टेस्ट खेल पाए थे. 2007 में अपने करियर का आगाज करने वाले इशांत शर्मा ने 14 साल का लंबा सफर तक कर इस मुकाम को हासिल किया है. इशांत शर्मा के सबसे बुरे दौर में पूर्व कप्तान धोनी ने उनका साथ दिया था और कहीं ना कहीं उन्हीं की वजह से इशांत यह मुकाम हासिल कर पाए.

'लंबू तूने मुझे अकेला छोड़ दिया'

इशांत शर्मा ने अश्विन के साथ बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014-15 में खेली गई टेस्ट सीरीज को याद किया. इशांत शर्मा ने कहा, ''तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन चाय से पहले मैंने धोनी से कहा कि मैं बॉलिंग नहीं कर सकता मैंने इंजेक्शन लिया है. तब धोनी ने कहा लंबू तूने मुझे अकेला छोड़ दिया. मुझे समझ नहीं आया. फिर धोनी ने बताया कि यह मेरा आखिरी टेस्ट है और तूने मुझे बीच में अकेला छोड़ दिया.''

इशांत का कहना है कि यह सभी टीम मेंबर्स के लिए चौंकाने वाला फैसला था. उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं पता था आपका यह आखिरी टेस्ट है. अगर मुझे मालूम होता तो मैं गेंदबाजी करना जारी रखता. मुझे आखिरी दिन तक मालूम नहीं था कि आप संन्यास ले रहे हो.''

बता दें कि इशांत शर्मा ने अपने 100 टेस्ट मैच के करियर में 300 से ज्यादा विकेट लिए हैं. इंडिया के लिए कपिल देव और जहीर खान और दो ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो कि टेस्ट क्रिकेट में 300 से ज्यादा विकेट ले पाएं हैं.

IND Vs ENG: विराट कोहली से मिलने के लिए बीच मैदान में पहुंचा फैन, कप्तान ने दिया ऐसा रिएक्शन

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही

वीडियो

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
08 july 2026
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
IITan बाबा की बहन ने इस बात के लिए अपने भाई से मांगी माफी, कहा- 'वो सही रास्ते पर था लेकिन हम ही...'
हन ने इस बात के लिए अपने भाई से मांगी माफी, कहा- 'वो सही रास्ते पर था लेकिन हम ही...'
Embed widget