क्रिकेट के मैदान से बेहद ही दुखद खबर, मैच के दौरान हुई खिलाड़ी की मौत

क्रिकेट के मैदान से बेहद बुरी खबर सामने आ रही है. क्रिकेट मैच खेलते हुए एक खिलाड़ी की मौत हो गई है. यह खिलाड़ी उस समय नॉन स्ट्राइकर एंड पर था जब इसे दिल का दौरा पड़ा. हॉस्पिटल से जाने से पहले ही इस खिलाड़ी की मौत हो गई.

Continues below advertisement

क्रिकेट के मैदान से बेहद बुरी खबर आ रही है. पुणे में लाइव मैच के दौरान नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े खिलाड़ी की दिल का दौरा पड़ने की वजह से मौत हो गई है. यह खिलाड़ी पुणे में हो रहे लोकल टूर्नामेंट के एक मैच में हिस्सा ले रहा था. महारष्ट्र में हाल ही में खिलाड़ी के मैदान पर जान गंवाने की यह दूसरी घटना सामने आई है.

Continues below advertisement

इस मैच का जो वीडियो सामने आया है उसमें पता चल रहा है कि जब बॉलर अपने रनअप पर वापस जा रहा था तभी यह खिलाड़ी पिच पर वहीं गिर गया. हालांकि यह खिलाड़ी पहले अंपायर से बात कर रहा था लेकिन अचानक से ही पिच पर गिर गया.

सामने आई जानकारी के मुताबिक इस खिलाड़ी ने अंपायर से ओवर में बची हुई गेदों के बारे में बात की थी. पिच पर गिरने के बाद अंपायर और बाकी खिलाड़ियों ने इस खिलाड़ी को संभालने की कोशिश की. लेकिन सामने आई जानकारी के मुताबिक गिरने के बाद इस खिलाड़ी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.

कुछ दिन पहले एक और खिलाड़ी ने गंवाई जान

क्रिकेट मैच खेलते हुए हाल ही में एक और खिलाड़ी ने अपनी जान गंवा दी थी. महाराष्ट्र में ही मैच खेलते हुए रमन नाम के खिलाड़ी की मौत हुई थी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रमन गायकवाड़ की मौत की पीछे की वजह कार्डिक अरेस्ट रही. इस खिलाड़ी को मैदान से हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही खिलाड़ी की जान जा चुकी थी.

IPL 2021 Auction: दांव पर लगेगी 291 खिलाड़ियों की किस्मत, नीलामी से जुड़ी हर एक अहम बात जानें
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola