IND vs ENG: आर अश्विन ने अपने नाम किए दो बड़े कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने चौथे भारतीय

34 साल के रविचंद्रन अश्विन ने मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की.

Continues below advertisement

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. अश्विन ने साथ ही श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे तेजी से 400 विकेट लिए हैं. 34 साल के अश्विन ने मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की.

Continues below advertisement

अश्विन ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर को एलबीडब्ल्यू आउट करके टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे किए. अश्विन से पहले कपिल देव, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट ले चुके हैं. कुंबले के नाम 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट, कपिल देव के नाम 131 टेस्ट मैचों में 343 विकेट और हरभजन सिंह के नाम 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट हैं.

दूसरे सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले गेंदबाज बनें अश्विन

साथ ही अश्विन विश्व क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने 77 मैचों में 25.01 की औसत और 2.83 के इकॉनमी रेट से टेस्ट मैच में 400 विकेट लिए हैं. उनसे आगे श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ही हैं, जिनके नाम सबसे तेजी से 400 विकेट लेने का रिकॉर्ड है. मुरलीधरन ने 2002 में गॉल में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72वें टेस्ट में यह कीर्तिमान स्थापित किया था. उनके बाद न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली 80 टेस्ट मैचों में और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन ने 80 टेस्ट मैचों में 400 विकेट लिया था.

अश्विन ने पूरे किए 600 इंटरनेशनल विकेट

मोटेरा टेस्ट में सात विकेट लेने के साथ ही अश्विन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 603 विकेट हो गए हैं. उन्होंने 234वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की. भारत के लिए ऐसा करने वाले अश्विन चौथे गेंदबाज़ हैं. उनसे पहले कपिल देव 687 विकेट, हरभजन सिंह 707 विकेट और अनिल कुंबले 953 विकेट हैं.

अश्विन के नाम 77 टेस्ट में 401 विकेट, 111 वनडे में 150 विकेट और 46 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 52 विकेट हैं. अश्विन इस मुकाम को हासिल करने वाले सबसे तेज भारतीय भी बन गए हैं.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG 3rd Test: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने दर्ज की शानदार जीत, इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola