×

एक्सप्लोरर

IPL 2021: रॉबिन उथप्पा ने चेन्नई के फैंस को दिया भावुक मैसेज, धोनी के लिए कही ये बड़ी बात

आईपीएल 2021 के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स में शामिल हुए रॉबिन उथप्पा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो जारी कर टीम के प्रशंसकों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि वे टीम में शामिल किए जाने से बेहद खुश हैं और इस साल टीम को आईपीएल टॉफी जीताना चाहते हैं.

चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने टीम के प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है. रोबिन ने पिछले कुछ हफ्तों में प्रशंसकों द्वारा दिखाए गए समर्थन को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि वे एमएस धोनी, सुरेश रैना और अंबाती रायुडू के साथ खेलने के लिए बेहद उत्सुक हैं. आईपीएल 2021 के लिए रोबिन उथप्पा चेन्नई की टीम में शामिल हुए हैं.

वे पहली बार येलो जर्सी में नजर आए. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वे चेन्नई की ओर से खेलने के लिए बेहद उत्सुक हैं और इस साल टीम को आईपीएल ट्रॉफी जीताना चाहते हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स उथप्पा की छठी आईपीएल टीम होगी. इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पुणे वारियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं. उथप्पा आईपीएल के एक सीजन में दो बार सबसे ज्यागा रन बनाकर ऑरेंज कैप भी हासिल कर चुके हैं.

आईपीएल 2020 में खराब रहा था फॉर्म 

आईपीएल 2020 रॉबिन उथप्पा के लिए कुछ खास नहीं रहा था. हालांकि, इसका एक कारण यह भी रहा कि राजस्थान ने उन्हें मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी का मौका दिया था जबकि वह टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं. आईपीएल 2020 के 12 मैचों में उथप्पा के बल्ले से सिर्फ 196 रन निकले थे, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 41 रन रहा था.

 इस लीग में पहले सीजन से खेल रहे हैं उथप्पा 

उथप्पा इस लीग में पहले सीजन से खेल रहे हैं. इस लीग के 189 मैचों में उनके नाम 129.99 के स्ट्राइक रेट से 4607 रन हैं. इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए हैं. आईपीएल 2014 में जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना दूसरा खिताब जीता था तो उथप्पा ने उस जीत में 660 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई थी.

चेन्नई सुपरकिंग्स के टीम स्क्वाड पर एक नजर 

एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीसन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम कर्रन, जॉश हेजलवुड, आर साई किशोर, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा, हरि निशांत.

यह भी पढ़ें- 

IPL 2021: मुंबई और अहमदाबाद को मिल सकती है आईपीएल मैचों की मेजबानी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर का दावा- भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले आखिरी तेज गेंदबाज होंगे इशांत शर्मा

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
08 july 2026
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget