एक्सप्लोरर

Sachin Tendulkar ने कहा- खेल में केवल मैदानी प्रदर्शन मायने रखता है, आपका बैकग्राउंड नहीं

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का मानना है कि खेलों में किसी खिलाड़ी को उसकी पृष्ठभूमि नहीं बल्कि मैदान पर प्रदर्शन पहचान दिलाता है.

मुंबई: दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का मानना है कि खेलों में किसी खिलाड़ी को उसकी पृष्ठभूमि नहीं बल्कि मैदान पर प्रदर्शन पहचान दिलाता है. सर्वकालिक महान क्रिकेटरों में से एक तेंदुलकर ने कई रिकार्ड अपने नाम करने के बाद 2013 में संन्यास ले लिया था.

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘जब भी हम ड्रेसिंग रूप में प्रवेश करते हैं तो वास्तव में यह मायने नहीं रखता कि आप कहां से आये हैं. आप देश के किस हिस्से से आये हैं और आपका किससे क्या संबंध है. यहां सभी के लिये समान स्थिति होती है. ’’ उन्होंने ‘अनएकेडमी’ का ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद वर्चुअल बातचीत में कहा, ‘‘खेल में मैदान पर आपके प्रदर्शन के अलावा किसी अन्य चीज को मान्यता नहीं मिलती है. ’’

तेंदुलकर ने कहा कि खेल नयी पहल से लोगों को एकजुट करता है. उन्होंने कहा, ‘‘आप एक व्यक्ति के रूप में वहां हैं. ऐसा व्यक्ति जो टीम में योगदान देना चाहता है. हम यही तो करना चाहते हैं, अपने अनुभवों को साझा करना करना. विभिन्न स्कूलों और बोर्ड का हिस्सा होने के नाते मैं अलग अलग तरह के प्रशिक्षकों से मिलता हूं. मैं स्वयं बहुत कुछ सीखता हूं और ये वे अनुभव हैं जिन्हें मैं साझा करना चाहता हूं.’’ उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिये अतिरिक्त प्रयास करने की सलाह दी.

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘अपने सपनों का पीछा करते रहें, सपने सच होते हैं. कई बार हमें लगता है कि अब कुछ नहीं हो सकता लेकिन ऐसा कभी नहीं होता, इसलिए अतिरिक्त प्रयास करें और आप अपने लक्ष्य हासिल कर लोगे.’’ उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता रमेश तेंदुलकर को याद किया जो कि प्रोफेसर थे.

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘जब हम पहुंच के बारे में बात करते हैं तो मुझे अपने पिताजी याद आते हैं जो प्रोफेसर थे और मुंबई के एक छोर से दूसरे छोर तक यात्रा करते थे और वह लगातार अपने विद्यार्थियों को पढ़ाने में व्यस्त रहे.’’

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Explained: RBI ने सरकार को 2.87 लाख करोड़ रुपए सौंपे! कैसे केंद्रीय बैंक बना 'खामोश फाइनेंसर', आपकी जेब में कितना आएगा?
RBI ने सरकार को 2.87 लाख करोड़ दिए! कैसे केंद्रीय बैंक बना 'खामोश फाइनेंसर', आपको क्या मिलेगा?
एमपी के पन्ना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत, 2 घंटे तक चला रेस्क्यू
एमपी के पन्ना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत, 2 घंटे तक चला रेस्क्यू
धर्मेंद्र के लिए 'पद्म विभूषण' सम्मान लेते हुए इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- ऐसा लगा धरम जी ने मेरा हाथ पकड़ा है
धर्मेंद्र के लिए 'पद्म विभूषण' सम्मान लेते हुए इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- ऐसा लगा धरम जी ने मेरा हाथ पकड़ा है
IPL प्लेऑफ में फुस्स हो जाते हैं विराट कोहली, क्वालीफायर-1 से पहले गुजरात को खुश करेंगे आंकड़े
IPL प्लेऑफ में फुस्स हो जाते हैं विराट कोहली, क्वालीफायर-1 से पहले गुजरात को खुश करेंगे आंकड़े
Explained: उत्तराखंड और गुजरात के बाद असम में UCC! लिव इन रिलेशनशिप से लेकर बंटवारे के नए नियम, समानता और फर्क क्या?
उत्तराखंड और गुजरात के बाद असम में UCC! शादी से लेकर बंटवारे के नए नियम, समानता और फर्क क्या?
Opium Farming : कैसे मिलती है अफीम के खेत की अलॉटमेंट, जानिए किन कागजों की पड़ती है जरूरत, पैसों में खेलता है किसान
कैसे मिलती है अफीम के खेत की अलॉटमेंट, जानिए किन कागजों की पड़ती है जरूरत, पैसों में खेलता है किसान
Drinking Cold Water In Summer: गर्मी में बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना सेहत के लिए सही है या नहीं? यहां जानें डॉक्टर्स की सलाह
गर्मी में बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना सेहत के लिए सही है या नहीं? यहां जानें डॉक्टर्स की सलाह
CBSE की बड़ी गलती से मचा हंगामा! नंबर कम आए तो छात्र ने उठाए सवाल, फिर बोर्ड को माननी पड़ी चूक
CBSE की बड़ी गलती से मचा हंगामा! नंबर कम आए तो छात्र ने उठाए सवाल, फिर बोर्ड को माननी पड़ी चूक
Embed widget