Team India Meet PM Modi: अब पीएम मोदी भी टीम इंडिया का हिस्सा! रॉजर और शाह ने प्रधानमंत्री को दी जर्सी नंबर 1

Team India Meeting With PM Modi: भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान भारतीय टीम ने पीएम मोदी को एक जर्सी भेंट की.

Continues below advertisement

बारबाडोस से टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत लौटी टीम इंडिया ने गुरुवार को (4 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की. इस दौरान उन्हें टीम इंडिया की एक विशेष जर्सी भेंट की गई, जिस पर नमो और नंबर 1 लिखा था.

Continues below advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर भारतीय क्रिकेटरों के साथ-साथ निवर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़, बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह सहित सहित शीर्ष अधिकारियों की मेजबानी की.

पीएम मोदी से मिलने के लिए रवाना होने से पहले मेन इन ब्लू ने चैंपियंस लिखी हुई कस्टमाइज्ड इंडिया जर्सी पहनी थी. पीएम मोदी ने यूएसए और कैरिबियन में विश्व कप के हीरों से उनके अनुभवों को जाना. भारत ने शनिवार को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता.

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 के बाहर सुबह-सुबह बारिश के बावजूद हजारों प्रशंसक वापस लौटने वाले खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए कतार में खड़े थे." />

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola