जब इशांत शर्मा ने ट्यूशन मारी बंक, मां ने जड़ दिया था थप्पड़, पढ़िए दिलचस्प कहानी

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने भी अपनी जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है.

Continues below advertisement

हर क्रिकेटर की जिंदगी में कई दिलचस्प किस्से होते हैं. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने भी अपनी जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. उन्होंने एक शो के दौरान बताया कि कैसे एक बार उनकी मां ने उन्हें ट्यूशन बंक करते पकड़ा था और चाटा मार दिया था.

Continues below advertisement

इशांत शर्मा ने इंटरव्यू के दौरान बताया,''मां ने एक जगह ट्यूशन लगाया. मेरा जाने का मन नहीं किया तो मैं अपने दोस्त के घर जाकर बैठ जाता था. एक दिन मेरी मां पीछे से ट्यूशन वाले के पास फीस देने चली गईं. उन्होंने कहा कि इशांत तो आया ही नहीं. मां ने कहा कि वो तो एक हफ्ते से रोज घर से निकल रहा है.''

इशांत ने आगे बताया,'' मेरी ट्यूशन दो बजे होती थी और मैं दोस्त के घर से तीन या साढ़े तीन बजे निकलकर अपने घर वापस चला जाता था. उस दिन जब मैं आया तो मम्मी ने पूछा- आज क्या पढ़कर आय़ा है. जो भी स्कूल में सिखाते थे वो मैं दिखा देता था. मैंने उस दिन भी कहा- ये पढ़कर आया हूं. इतनी देर में एक सीधा हाथ मुंह पर पड़ा. पापा बैठे टीवी देख रहे थे. मैंने कहा बचा तो लो. भगवान कसम उस दिन मम्मी ने फुटबॉल खेली थी मेरे साथ.''

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola