×

एक्सप्लोरर

LSG Coach Lance Klusener: ...तो इस वजह से लखनऊ का इस बार रहा खराब प्रदर्शन, कोच ने खोला राज़

IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है. अब टीम के सहायक कोच लांस क्लूजनर ने टीम के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है. साथ ही केएल राहुल के प्रदर्शन का भी जिक्र किया है.

Lance Klusener Talk about KL Rahul: आईपीएल 2024 के शुरुआती मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रदर्शन ने सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया था कि लखनऊ इस साल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगा. हालांकि, सीजन के आखिरी चरण में लखनऊ की टीम ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. अब सुपर जायंट्स प्लेऑफ से लगभग बाहर हो गई है. तो ऐसे में टीम के सहायक कोच लांस क्लूजनर ने अपनी बात रखी है. उन्होंने केएल राहुल के खेल को लेकर बड़ी बात कही है. यह भी बताया कि इस साल लखनऊ का प्रदर्शन खराब क्यों रहा.

केएल राहुल को नहीं मिला नेचुरल गेम खेलने का मौका
केएल राहुल इस सीजन में 465 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट अक्सर चर्चा का विषय रहा है. क्लूजनर का कहना है कि राहुल को कई बार पारी को संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिससे वह आक्रामक बल्लेबाजी नहीं कर सके.

यह पूछे जाने पर कि क्या कप्तानी का बोझ राहुल की बल्लेबाजी को प्रभावित कर रहा है, क्लूजनर ने कहा, "उन्होंने टूर्नामेंट में कुछ शानदार प्रदर्शन किए हैं. उन्हें कई बार शुरुआत से ही पारी संभालनी पड़ी, क्योंकि उनके आसपास विकेट गिरते रहे. हमने उन्हें उनका नेचुरल खेल खेलने का मौका नहीं दिया."

आगे क्लूजनर ने कहा, "यह आसान है कि आप बैठकर कहें कि उनका टूर्नामेंट अच्छा नहीं रहा. लेकिन अगर आप उनके आंकड़ों को देखें, तो वे वास्तव में बिलकुल भी खराब नहीं हैं, खासकर उन परिस्थितियों को देखते हुए जिनमें उन्हें बल्लेबाजी करनी पड़ी."

लांस क्लूजनर ने की केएल राहुल की तारीफ
क्लूजनर ने राहुल की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि टीम उनका सम्मान करती है, लेकिन हो सकता है कि राहुल खुद इस सीजन में बनाए गए रनों की संख्या से थोड़े निराश हों. उन्होंने कहा- "अगर आप परिस्थितियों को देखें, तो उन्हें कई बार बल्लेबाजी के दौरान पारी संभालनी पड़ी, जिससे उनके आसपास के बल्लेबाज उन्हें ज्यादा सहयोग नहीं दे पाए."

टीम के प्रदर्शन पर क्लूजनर ने कही ये बात
लांस क्लूजनर ने किसी खास वजह को टीम के खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया. उनका कहना है कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना ही टीम के लिए मुसीबत बना.

हालांकि, लखनऊ सुपर जाइंट्स के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है, बशर्ते वे आज यानी शुक्रवार आईपीएल 2024 के 67वें मैच में मुंबई इंडियंस को हरा दें और दूसरे मैचों के नतीजे उनके अनुकूल आ जाएं. क्लूजनर ने कहा कि फिलहाल उनका ध्यान सिर्फ आईपीएल 2024 के 67वें मैच को जीतने पर है. जिसेमें उनका मुकाबला मुंबई इंडियंस से है.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget