President Joe Biden : जो बाइडेन नहीं लड़ेंगे अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव, नाम लेंगे वापस
President Joe Biden : सूत्रों के अनुसार कि राष्ट्रपति जो बाइडेन डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के रूप में पद छोड़ने पर सहमत हो गए हैं.

Joe Biden : अमेरिका में होने वाले नवंबर में राष्ट्रपति पद के चुनाव में जो बाइडेन पीछे हटते हुए नजर आ रहे हैं. न्यूजमैक्स ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो सकते हैं. पत्रकार मार्क हेल्परिन ने कहा कि सूत्रों के अनुसार कि राष्ट्रपति जो बाइडेन डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के रूप में पद छोड़ने पर सहमत हो गए हैं. वह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को अपने उत्तराधिकारी के रूप में समर्थन नहीं देंगे. हो सकता है वह एक ओपेन प्रक्रिया का समर्थन करेंगे, जिसमें कुछ अन्य उम्मीदवारों के लिए रास्ता खुला होगा. हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को चुना जा सकता है, ऐसी खबरें चल रही हैं.

























