राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,307 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,307 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से तीन मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

Continues below advertisement

जयपुर, 14 जनवरी (भाषा) राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,307 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से तीन मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

Continues below advertisement

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के 10,307 नए संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में राजधानी जयपुर में 2549, अलवर में 1027, जोधपुर में 801, उदयपुर में 735, बीकानेर में 615, भरतपुर में 576, हनुमानगढ़ में 388 मरीज शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 3096 लोग संक्रमण से मुक्त हो गये और इस समय राज्य में 52,773 वायरस संक्रमित उपचाराधीन है।

विभाग के अनुसार शुक्रवार को इस संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद राज्य में इस घातक संक्रमण से अब तक कुल 8991 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा कुंज कुंज बिहारी रंजन

रंजन

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola