×

एक्सप्लोरर

'स्वाति मालीवाल वाला षड्यंत्र विफल होने के बाद अब BJP...', सीएम केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा दावा

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल को धमकी दिए जाने के मामले में आतिशी ने कहा कि दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल के फर्जी आरोप पर 24 घंटे काम कर रही है. वहीं धमकी मामले में कुछ नहीं कर रही है.

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी ने दावा किया कि स्वाति मालीवाल का षड्यंत्र नाकाम होने के बाद बीजेपी हमले की साजिश रच रही है.

आतिशी ने कहा, ''बीजेपी दिल्ली और पंजाब में अरविंद केजरीवाल से मुकाबला नहीं कर सकती है इसलिए जब से चुनाव की घोषणा हुई है, बीजेपी और नरेंद्र मोदी ने एक के बाद एक अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की साजिश रची है.''

'स्वाति मालीवाल की साजिश नाकाम'

आतिशी ने कहा, ''पिछले कुछ दिनों पहले हमने देखा कि स्वाति मालीवाल को मोहरा बनाकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ षड्यंत्र रचा गया, उनका इरादा था कि अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगे. हमारा मानना है कि मालीवाल पर एसीबी के केस को लेकर दबाव बनाया गया, उनको षड्यंत्र का मोहरा बनाया गया लेकिन वो षड्यंत्र भी कामयाब नहीं हुआ. जो वीडियो सामने आए हैं, उससे पूरे देश ने देखा कि जो शिकायत स्वाति मालीवाल कर रहीं थीं, वो सरासर झूठ था. अब बीजेपी आखिरी दांव खेल रही है, वो अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की साजिश कर रहे हैं. जान से मारने की साजिश कर रहे हैं.''

दिल्ली पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

उन्होंने कहा, ''पटेल नगर और राजीव चौक समेत कई मेट्रो स्टेशन पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धमकियां लिखी गई है. ये सभी मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से CCTV कैमरे की निगरानी में हैं. यहां पुलिस और CISF के सुरक्षाकर्मी 24 घंटे मौजूद रहते हैं. इसके बावजूद एक शख्स यहां धमकी लिखकर चला जाता है और अब उसे कोई ढूंढ भी नहीं रहा है.''

आतिशी ने कहा, ''इस व्यक्ति ने सभी धमकियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी की हैं. अब कहां गई दिल्ली पुलिस और उनका साइबर सेल? मुख्यमंत्री को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं और कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. यही दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल के फर्जी आरोपों पर सुपर एक्टिव हो जाती है और अब कुछ नहीं कर रही है.''

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget