एक्सप्लोरर

जगदानंद सिंह के भड़कने के बाद हरकत में आया प्रशासन, DM ने खुद सड़क का किया मुआयना

कट बन्द करने से नाराज आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि ट्रैफिक सेफ्टी के मद्देनजर अगर कट को बंद कर रहे हैं तो कर लें. लेकिन अगर कोई चाहता है कि आरजेडी की राह को रोक ले तो, किसी की हैसियत नहीं है कि आरजेडी की राह को रोक सके.

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित आरजेडी कार्यालय के ठीक सामने वाली सड़क पर कट प्वाइंट को बन्द करने को लेकर चल रहे विवाद के बीच पटना के डीएम गुरुवार सुबह वीर चंद पटेल मार्ग पहुंचे. वहां पहुंच कर उन्होंने सड़क का मुआयना किया. पार्टी दफ्तर के बाहर आरजेडी के पदाधिकारी डीएम से मिले और घटना की पूरी जानकारी दी.

डीएम ने कही ये बात

हालांकि, इसे लेकर जब डीएम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इधर से गुजर रहे थे, इसलिए देख लिया. अभी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. मालूम हो कि बीते दिन आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस मुद्दे पर नीतीश कुमार पर हमला बोला था और उन्हें खरी खोटी सुनाई थी.

बता दें कि बुधवार को कुछ मज़दूर आरजेडी कार्यालय के ठीक बाहर की सड़क के कट प्वाइंट को बंद करने का काम कर रहे थे. तभी जगदानंद सिंह ने काम को रुकवा दिया था और नीतीश कुमार पर आरजेडी को आजमाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री हमें आजमाना बंद कर दें.

आरजेडी की राह रोकने की किसी की हैसियत नहीं

उन्होंने कहा था कि सवाल ये है कि इस रोड पर तीन बड़ी पार्टियों के दफ्तर हैं और तीनों दफ्तर के सामने छोटे कट हैं. या तो तीनों गलत है या तीनों सही है. जनता की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है. लेकिन जब ट्रैफिक के मद्देनजर इसे बंद किया जा रहा तो बाकी सारे कट्स को क्यों नहीं बन्द किया जा रहा. उन्होंने कहा था कि किसी की हैसियत नहीं है कि आरजेडी की राह को रोक ले.

आरजेडी की राह को रोकने की किसी की हैसियत नहीं

हालांकि, जब उनसे पूछा गया था कि क्या ये नीतीश कुमार की साजिश है? तब उन्होंने कहा था कि किसकी हैसियत है कि आरजेडी के खिलाफ साजिश करे. ये निकम्मे लोग क्या साजिश करेंगे? थर्ड ग्रेड की पार्टी जो कुर्सी पर बैठें हैं. अगर साजिश करना उनकी हैबिट है तो करते रहें. आप लोगों के साथ भी करते होंगे. लेकिन मैं तो साफ कह रहा हूं कि ट्रैफिक सेफ्टी के मद्देनजर अगर कट को बंद कर रहे हैं तो कर लें. लेकिन अगर कोई चाहता है कि आरजेडी की राह को रोक ले तो किसी की हैसियत नहीं है कि आरजेडी की राह को रोक सके.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget